फिरोजपुर में फिर बजने लगे सायरन, लुधियाना डीसी ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की गई ये खास अपील

लुधियाना में रेड अलर्ट जारी करने की जानकारी खुद लुधियाना डीसी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। लुधियाना डीसी द्वारा दोपहर 2.07 पर रेड अलर्ट जारी करते हुए सभी को घरों में रहने की अपील की गई है।
फिरोजपुर में फिर बजने लगे सायरन, लुधियाना डीसी ने जारी किया अलर्ट, लोगों से की गई ये खास अपील
लुधियाना डीसी, फोटो - एक्स
Published on: 
Updated on: 

चंडीगढ़ : भारत पाकिस्तन तनाव के मद्देनजर पंजाब पूरी तरह से सतर्क हो चुका है। पंजाब के तीन प्रमुख जिलों में शनिवार रात से ही सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है। इन तीन जिलों में जालंधर, अमृतसर और फिरोजपुर शामिल है। इस बीच अब खबर आ रही है कि लुधिायना में रेड एलर्ट जारी कर दी गई है।

लुधियाना में रेड अलर्ट जारी करने की जानकारी खुद लुधियाना डीसी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के जरिए दी है। बता दें, लुधियाना डीसी द्वारा दोपहर 2.07 पर रेड अलर्ट जारी करते हुए सभी को घरों में रहने की अपील की गई है।

जालंधर प्रशासन ने क्या कहा?

उधर, जालंधर प्रशासन के मुताबिक सुबह के बाद अब तक जिला में ड्रोन संबंधी कोई घटना नहीं हुई है। फिर भी एहतियात के तौर पर प्रशासन ने लोगों से आदेशों का पालन करने को कहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घर में ही रहे।

इन इलाकों के बाजार पूरी तरह बंद

वहीं, जालंधर कैंट और आदमपुर क्षेत्रों के बाजार पूरी तरह से बंद हो गए हैं। जिले के अन्य हिस्सों में मॉल और बहुमंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आज के लिए बंद रखने के आदेश जारी किया गया है। इसी तरह से अमृतसर और फिरोजपुर जिलों में भी रेड अलर्ट लागू कर दिया गया है। यहां भी मॉल्स और ऊंची व्यावसायिक इमारतों को आज के दिन बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। सुरक्षा से जुड़ी यह स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन खतरे की आशंका की वजह से ऐहतियाती कदमों को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com