बजरंग पुनिया व बृजभूषण शरण सिंह (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

'हिम्मत है तो विनेश के खिलाफ प्रचार करने हरियाणा आएं', बजरंग पुनिया ने दी बृजभूषण शरण सिंह को चुनौती

पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद से ही भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दोनों पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच बजरंग पुनिया ने बृजभूषण को खुली चुनौती दे दी है।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद से ही भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह दोनों पर हमला बोल रहे हैं। इस बीच बजरंग पुनिया ने बृजभूषण को खुली चुनौती दे दी है। दरअसल, विनेश जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। उनका जिक्र करते हुए बजरंग ने भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष को चुनौती दी है।

एक इंटरव्यू में जब बजरंग पुनिया से कहा गया कि बृजभूषण शरण सिंह कह रहे हैं कि वह विनेश फोगट के खिलाफ प्रचार करने हरियाणा आएंगे, तो बजरंग पुनिया ने कहा, "आप अपनी पार्टी की तरफ से आइए। अगर हिम्मत है तो विनेश फोगट के खिलाफ खूब प्रचार कीजिए। हम कब मना कर रहे हैं? सब कुछ जनता के हाथ में है। देखते हैं जनता आपका किस तरह से स्वागत करती है। आप विनेश के खिलाफ प्रचार करने आइए।"

बजरंग पुनिया की इस टिप्पणी को बृजभूषण शरण सिंह के बयान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि शनिवार शाम को भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ने बजरंग पुनिया को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी।

क्या बोले थे बृजभूषण शरण सिंह

शनिवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान बजरंग पुनिया को खलनायक बताते हुए कहा था कि यह बजरंग पुनिया हरियाणा का नायक नहीं बल्कि खलनायक है। उन्होंने कोई आदर्श नहीं बनाया है। वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पुनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग पुनिया की क्या औकात है, वो हमसे बात करेंगे, जिस आदमी ने अपनी पत्नी का इस्तेमाल सिर्फ कुश्ती संघ के पद के लिए और कांग्रेस के लिए राजनीति के लिए किया और आज वो इसी पत्नी के साथ घूम रहा है।

संजय सिंह ने लगाया देशद्रोह का आरोप

इससे पहले भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा था कि विरोध करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वैसे विनेश हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन बजरंग पुनिया अभी चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगे। हालांकि, कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?