बजरंग पुनिया (सौजन्य-एक्स @INCIndia) 
देश

कांग्रेस से जुड़ते ही बजरंग पुनिया को मिल गई खास जिम्मेदारी, बनाया गया ABKC का कार्यकारी अध्यक्ष

शुक्रवार को बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस में पदार्पण कर राजनीति में एंट्री कर ली है। जहां कांग्रेस से जुड़ने के कुछ समय बाद ही बजरंग पुनिया को एक अहम जिम्मेदारी दे दी गई है। जिसका ऐलान कांग्रेस पार्टी ने कर दिया है।

प्रिया जैस

नई दिल्ली: शुक्रवार को बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने कांग्रेस में शामिल हो कर राजनीति में एंट्री कर ली है। जहां कांग्रेस से जुड़ने के कुछ समय बाद ही बजरंग पुनिया को एक अहम जिम्मेदारी दे दी गई है। जिसका ऐलान कांग्रेस पार्टी ने कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद पहलवान बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कांग्रेस की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से इस पद पर नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस में हुए शामिल

पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगट कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, पार्टी नेता पवन खेड़ा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया की मौजूदगी में दिन में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

अध्यक्ष पद संभालेंगे बजरंग पुनिया

शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने के कुछ ही घंटों बाद पहलवान बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

किसानों के लिए करेंगे काम

पहलवानों ने दिन में पहले उत्तर रेलवे में अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पुनिया ने कहा कि वह किसानों, एथलीटों, मजदूरों और छात्रों सहित हर मुद्दे पर काम करेंगे।

पुनिया ने एएनआई से कहा, "मुझे खुशी है कि आज मैं एक ऐसी पार्टी के साथ खड़ा हूं जो अन्याय के खिलाफ लड़ रही है। चाहे किसानों का मुद्दा हो, खिलाड़ियों का या अग्निवीर योजना का, लोगों का अधिकार है कि वे गलत के खिलाफ आवाज उठाएं।"

बजरंग पुनिया ने किया धन्यवाद

बजरंग पुनिया ने एक्स पर लिखा, "मैं हमारे अध्यक्ष श्री @kharge जी, नेता विपक्ष @RahulGandhi जी, @kcvenugopalmp जी का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी। मैं संकट से झूझ रहे किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके संघर्षों का साथी बनने की कोशिश करूंगा और संगठन का सच्चा सिपाही बनकर काम करूंगा।"

ओलंपिक पदक विजेता

हरियाणा में विधानसभा चुनाव से करीब एक महीने पहले दोनों मशहूर पहलवान कांग्रेस में शामिल हुए। पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता, जबकि विनेश फोगट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल