दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits-ANI Twitter)  
देश

अंबेडकर जयंती पर केजरीवाल बोले-सरकारी स्कूलों के लिए जो काम बाकी पार्टियां 75 साल में नहीं कर पाई वो हमने 5 साल में किया

सुभाष यादव

नई दिल्ली: अंबेडकर जयंती के मौके पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा लिया है। दिल्ली के सभी 30 स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का नाम बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के नाम पर कर दिया है। इसी के साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक कार्यक्रम में आज कहा कि सरकारी स्कूलों के लिए जो काम बाकी पार्टियां 75 साल में नहीं कर पाई वो हमने 5 साल में किया।

ज्ञात हो कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अमीरों के बच्चे निजी स्कूल और ग़रीबों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। सरकारी स्कूलों को जानबूझकर ख़राब से ख़राब कर दिया गया। हमारी सरकार बनने के बाद हमने सरकारी स्कूल ठीक करने का मॉडल लागू किया। जो काम बाकी पार्टियां 75 साल में नहीं कर पाई वो हमने 5 साल में किया।

अरविंद केजरीवाल का बयान-

केजरीवाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का सपना था कि भारत की आज़ादी के बाद देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए लेकिन आज़ादी के बाद 75 साल में देश में दो शिक्षा प्रणाली शुरू हुई। एक शिक्षा प्रणाली पैसे वालों के लिए और दूसरी शिक्षा प्रणाली गरीबों के लिए थी।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि आज कई विधायक, कई वकीलों के बच्चें सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं। इस वर्ष 3,75,000 बच्चों का नाम निजी स्कूल से कटवाकर सरकारी स्कूल में दाखिला कराया गया है। मुझे खुशी है कि बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा हो रहा है। 

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM