देश

असम दौरा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने काजीरंगा में की हाथी की सवारी

वैष्णवी वंजारी

काज़ीरंगा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने तीन दिवसीय असम दौरे के अंतिम दिन रविवार को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी की। कोविंद और उनकी बेटी श्वेता ने एक हाथी की सवारी की और जानवरों के प्राकृतिक आवास में पशुओं को निहारा। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि कोविंद के साथ असम सरकार के कई मंत्री थे और उन्होंने राष्ट्रीय उद्यान के कोहोरा में मिहिमुख प्वाइंट से हाथी की सवारी की। 

राष्ट्रपति की पत्नी भी मिहिमुख में उनके साथ थीं, लेकिन उन्होंने हाथी की सवारी नहीं की। राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद और उनकी बेटी ने शनिवार को राष्ट्रीय उद्यान के अंदर जीप की सवारी की थी, लेकिन राष्ट्रपति उनके साथ नहीं थे। अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति का दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले काजीरंगा में संरक्षण पर एक तस्वीर एवं अभिलेखी प्रदर्शनी का उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।

कोविंद पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार को असम पहुंचे थे और उन्होंने गुवाहाटी में असम के प्रसिद्ध अहोम सेना नायक लचित बोरफुकन की 400वीं जयंती से संबंधित कार्यक्रम में शिरकत की थी।

गुवाहाटी में रात बिताने के बाद, उन्होंने शनिवार को तेज़पुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया था और उसी दिन बाद में काज़ीरंगा गए थे। उनका रविवार को दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम है। (एजेंसी)

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया