हिमंता बिस्वा सरमा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

असम में फिर हिमंता राज! 12 मई को होगा शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA रचेगा इतिहास

Assam Government Oath Ceremony Update: असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा। इसकी पुष्टि राज्य के मुख्य सचिव ने की है। कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई नेता होंगे शामिल होंगे।

अमन मौर्या

Assam Oath Ceremony News: असम विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। 12 मई को गुवाहाटी में राज्य की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी पुष्टि असम के मुख्य सचिव रवि कोटा ने की है। नई सरकार के गठन को लेकर राज्य में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमंता बिस्वा सरमा के दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। फिलहाल, अभी पार्टी से मुख्यमंत्री के नाम पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

मुख्य सचिव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्य में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की गई है। बैठक में राज्य के पुसिस महानिदेशक भी शामिल थे। बैठक में राज्य में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, प्रोटोकॉल और उचित समन्वय जैसे मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की गई। बता दें कि राज्य के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है, वहीं राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का निर्देश भी दिया था।

12 मई को शपथ ग्रहण समारोह

असम में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानपारा स्थित वेटिनरी फील्ड में होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के बारे मुख्य सचिव रवि कोटा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। साथ ही उद्योग जगत से भी कई प्रतिनिधियों के शामिल होने की चर्चा है।

तीसरी बार बनाई सरकार

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राज्य में भाजपा संसदीय दल के नेता चुनने के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमत्री नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक बना कर भेजा गया था। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन ने राज्य की 126 में से 102 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। एनडीए राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।

चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव भाजपा को सकारात्मक रहे। असम के साथ-साथ भाजपा ने पश्चिम बंगाल में भी प्रचंड बहुंत के साथ सरकार बनाई। पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार सत्ता में आई है।

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव