असदुद्दीन ओवैसी  
देश

हुकूमत जोर-जबरदस्ती न करे...अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं, वंदे मातरम् पर ओवैसी का बयान वायरल

Debate on Vande Mataram: संसद में वंदे मातरम् पर बहस के दौरान ओवैसी ने कहा कि जिन्होंने जंग-ए-आजादी में हिस्सा नहीं लिया, आज वे वतन से मोहब्बत की बात कर रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Asaduddin Owaisi on Vande Mataram: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत में आजादी इसलिए आई क्योंकि 'हमने मुल्क और मजहब को एक नहीं बनाया।' ओवैसी ने यह भी कहा, "हुकूमत इस पर जोर-जबरदस्ती न करे, अगर जबरदस्ती करेंगे तो यह संविधान के खिलाफ है।"

ओवैसी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "जो लोग जंग-ए-आजादी में शामिल नहीं थे, वही आज देशभक्ति का ढोल पीट रहे हैं। अगर देशभक्ति दिखानी है तो गरीबी खत्म कीजिए, बेरोज़गारी दूर कीजिए, और असमानता को समाप्त कीजिए।" उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए पूछा, "क्या वे वंदे मातरम् को वफादारी का 'टेस्ट' बनाना चाहते हैं?"

इस्लाम में केवल अल्लाह की पूजा

वंदे मातरम् गाने या इसका उद्घोष करने के मुद्दे पर ओवैसी ने कहा, "हम अपनी मां की इबादत नहीं करते, हम कुरान की भी इबादत नहीं करते। इस्लाम में अल्लाह के सिवा कोई खुदा नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि वह वतन-परस्ती को मजहब में तब्दील करने के खिलाफ हैं। ओवैसी ने कहा, "वतन मेरा है और हम इसे छोड़कर नहीं जाएंगे, वफादारी का सर्टिफिकेट हमसे मत लीजिए।"

तेजस्वी सूर्या का पलटवार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता तेजस्वी सूर्या ने ओवैसी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि वंदे मातरम् पर चर्चा करने की आवश्यकता इसलिए पड़ी ताकि देश के युवा अतीत की गलतियों से सीखें और उन्हें न दोहराएं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टीकरण उनकी राजनीति का हिस्सा बन गया है और पार्टी की तत्कालीन सरकार ने शाह बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलट दिया था। सूर्या ने कहा, "यह वही मानसिकता है जिसने वंदे मातरम् का विरोध किया था और यही मानसिकता आज समान नागरिक संहिता और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का भी विरोध कर रही है।"

वंदे मातरम् का असली भाव समझना जरूरी

समाजवादी पार्टी (सपा) की इकरा चौधरी ने भी वंदे मातरम् के असली भाव पर जोर दिया। उन्होंने यमुना नदी के प्रदूषण का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सिर्फ एक नदी का संकट नहीं, बल्कि किसान का संकट है। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, "नमामि गंगे पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन जब पानी जहर हो जाएगा तो जल 'सुजलाम' कैसे होगा? किसान 'सुफलाम' कैसे होगा?" चौधरी ने यह भी पूछा कि क्या आज भारत में हवा 'मलयज शीतलाम्' है, और दिल्ली की हवा में सांस लेना "रोज 20 सिगरेट पीने जैसा" हो गया है।

IMD Alert: मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, यूपी-बिहार समेत 23 राज्यों में अलर्ट, तेज आंधी की चेतावनी

बंगाल में मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, मंत्री दिलीप घोष ने कहा- आतंकी हमले में रहा है मदरसे का शिक्षक

अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC, कहा- PM मोदी ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर

School Holiday Update: सितंबर के बचे 15 दिनों की पूरी हॉलिडे लिस्ट, देखें आपके राज्य में कब बंद रहेंगे स्कूल

2028 में US प्रेसिडेंट इलेक्शन, अभी से ही सुगबुगाहट तेज; जेडी वेंस की उम्मीदवारी पर ट्रंप ने क्या कहा?