अरविंद श्रीवास्तव, फोटो - सोशल मीडिया  
देश

अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, पदोन्नति से पहले, अरविंद श्रीवास्तव 25 मार्च, 2021 से प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में कार्मिक और सामान्य प्रशासन की देखरेख करते हुए एक अतिरिक्त सचिव (एएस) के रूप में काम कर रहे थे।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग को नया सचिव मिला है। कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने गुरुवार यानी 01 मई को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत राजस्व विभाग के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति यानी SCC ने 18 अप्रैल को शीर्ष स्तर के ब्यूरोक्रेट्स फेरबदल में उन्हें राजस्व सचिव नियुक्त किया, उसी दिन 18 वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स की नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी।

पीएमओ में भी कर चुके हैं काम

सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, पदोन्नति से पहले, अरविंद श्रीवास्तव 25 मार्च, 2021 से प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में कार्मिक और सामान्य प्रशासन की देखरेख करते हुए एक अतिरिक्त सचिव (एएस) के रूप में काम कर रहे थे। एएस के रूप में पदोन्नत होने से पहले, उन्होंने 4 सितंबर, 2019 से पीएमओ में एक संयुक्त सचिव (जेएस) के रूप में भी काम किया।

वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में किया काम

इससे पहले, अरविंद श्रीवास्तव ने वित्त मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव के रूप में काम किया और 10 मई, 2018 से पीएमओ में अपने स्थानांतरण तक एक संयुक्त सचिव के रूप में आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) की सेवा की।

सिविल इंजीनियरिंग के बाद अर्थशास्त्र और फिनांस की पढ़ाई की

उन्होंने एशियाई विकास बैंक (ADB) में विकास अधिकारी, बेंगलुरु में वित्त विभाग में सचिव, बेंगलुरु में शहरी विकास विभाग में सचिव और कर्नाटक के शहरी बुनियादी ढांचा विकास एवं वित्त निगम में प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरविंद श्रीवास्तव शिक्षा से सिविल इंजीनियर हैं और उन्होंने मैसूर से अर्थशास्त्र और लंदन विश्वविद्यालय से फिनांस में स्नातकोत्तर कर रखा है। देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इन नियुक्तियों को भी मिली मंजूरी

नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुलनाम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं। ओडिशा कैडर के अधिकारी संतोष कुमार सारंगी को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।

PM Modi Gujarat Visit Live: नवसारी में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश