अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
देश

अरविंद केजरीवाल कल पार्टी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश, हरियाणा विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी रविवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जेल से बाहर आने के बाद पहली बार केजरीवाल 'आप' कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम करेंगे।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल यानी रविवार को पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जेल से बाहर आने के बाद पहली बार केजरीवाल 'आप' कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं में जोश भरने का भी काम करेंगे।

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल की रिहाई हरियाणा चुनाव में पार्टी को फायदा दिला सकती है। यही वजह है कि सीएम केजरीवाल रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश भरेंगे जिससे हरियाणा चुनाव में पार्टी को फायदा मिल सके। इससे पहले उन्होंने 2 जून को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

आपक बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर करने से पहले 2 जून को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। तब केजरीवाल लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत पर बाहर आए थे और आत्मसमर्पण के दिन कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। करीब ढाई महीने बाद सीएम केजरीवाल एक बार फिर से कार्यकर्ताओं से मुखातिब होने जा रहे हैं।

केजरीवाल ऑफिस जा पाएंगे या नहीं?

अब जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस भुइयां की खंडपीठ ने गुरुवार को अपने आदेश में जमानत की शर्तों में केजरीवाल के ऑफिस जाने पर रोक लगाने का प्रावधान शामिल नहीं किया है। लेकिन फिर भी केजरीवाल सीएम ऑफिस नहीं जा पाएंगे, क्योंकि 12 जुलाई के आदेश की शर्तें आज भी लागू हैं और तब तक लागू रहेंगी, जब तक सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ इसे पलट नहीं देती।

केजरीवाल को करनी होगी अपील

इसके लिए अरविंद केजरीवाल को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से बड़ी पीठ बनाने की अपील करनी होगी, जो ईडी मामले में जमानत की शर्तों पर विचार करेगी। अगर चीफ जस्टिस केजरीवाल की मांग पर बड़ी पीठ बनाते हैं और जस्टिस खन्ना और जस्टिस दत्ता की पीठ के आदेश में रखी गई संबंधित जमानत की शर्त को रद्द करते हैं, तभी केजरीवाल ऑफिस जा पाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि केजरीवाल आगे क्या कुछ करते हैं।

IIT खड़गपुर के 75 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक सिक्का, छात्रों से की खास बातचीत

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?