अरुणाचल में भारी बारिश और भूस्खलन में 4 की मौत, सेना के 5 जवान लापता सोर्स-सोशल मीडिया
देश

अरुणाचल में भारी बारिश ने मचाई तवाही! बाढ़ और भूस्खलन में 4 की मौत, सेना के 5 जवान लापता

Arunachal Pradesh Landslide: अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचा दी। दो घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई, जबकि सेना के पांच जवान लापता हैं।

करुणा नंद शाहवाल

Arunachal Pradesh Army Jawans Missing: अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ की दो घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना के पांच जवान अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम दिबांग वैली जिले में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने पाशु पानी आर्मी कैंप को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ के तेज बहाव में 5वीं ग्रेनेडियर के दो अस्थायी शेल्टर बह गए। इस दौरान सात सैन्यकर्मी बाढ़ की चपेट में आ गए, जिनमें से दो जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि पांच जवानों की तलाश जारी है।

अपर सुबनसिरी जिले में बारिश का कहर

अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में केओजारिंग-बयाचिंग सड़क निर्माण स्थल पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के मलबे में कई लोगों के दबने की सूचना है। इस हादसे में ताडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली की मौत हो गई। प्रशासन और राहत-बचाव दल दोनों घटनाओं के बाद अभियान में जुटे हैं।

बाढ़ में सेना के 2 जवानों को बचाया गया 5 अब भी लापता

दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक आई ने पाशु पानी आर्मी कैंट को अपने चपेट में लिया। यह बाढ़ इतनी तेज थी की इसके बहाव में 5 वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर भी बह गए। अधिकारियों ने बताया की बाढ़ की तेज बहाव में सेना के सात जवान बह गए जिसमें दो जवानों को सुरक्षित रुप बचा लिया गया है। वहीं 5 जवान अब भी लापता हैं।

सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन

अधिकारियों के मुताबिक, केओजारिंग-बयाचिंग सड़क पर भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। सड़क निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन के दौरान कई लोग मलबे में दब गए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनो घटनाएं शुक्रवार की शाम को हुई थी।

इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। और लापता सेना के 5 जवानो का पता लगाने के लिए 5वीं ग्रेनेडियर की टीमों को तैनात किया गया है। जिसमें आईटीबीपी की 58वीं बटालियन, सीमा सड़क संगठन की 62 आरसीसी, और अरुणाचल प्रदेश की पुलिस टीमें घटना स्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव का काम कर रहीं हैं।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल