कॉन्सेप्ट फोटो, डिजाइन - नवभारत  
देश

भारत सरकार का ऐलान: हर आतंकी हमले का युद्ध की तरह देंगे जवाब, होगी आरपार की जंग

India-Pakistan War: सरकार के फैसले ने साफ कर दिया है कि भारत को अब पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकी हमले बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होंगे। यदि पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो फिर भारत उसे युद्ध मानेगा।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। लगातार पिछली दो रातों में पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन से हमले करने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही नाकाम कर दिया। पाकिस्तान के लगातार हरकतों की वजह से अब भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। भारत के इस फैसले से पाकिस्तान की बोलती बंद हो गई है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, अब अगर भारत के खिलाफ एक भी आतंकी हमला हुआ तो उसे युद्ध माना जाएगा और उसी प्रकार से जवाब भी दिया जाएगा। सरकार के फैसले ने साफ कर दिया है कि भारत को अब पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे आतंकी हमले बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होंगे। यदि पाकिस्तान अब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो फिर भारत उसे युद्ध मानते हुए, उसी हिसाब से निपटने का काम करेगा।

धर्म पूछकर मारी थी गोली

दरअसल, बीते महीने 22 अप्रैल को पाकिस्तानी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कर दिया था। उस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए थे। इस आतंकी हमले में ध्यान देने वाली बात यह रही थी कि आतंकियों ने भारतीय पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर उन्हें गोली मार दी थी, जिससे देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा था।

पहलगाम हमले के जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन शिंदूर लॉन्च

22 अप्रैल को हुए आंतकी हमले को करारा जवाब देने के लिए भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च किया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले कर 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। इसमें जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के परिवार के दस सदस्य भी मारे गए थे। इसके अलावा कई अन्य बड़े आतंकी भी मारे गए थे।

ऐसे में भारत की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने 8 मई दिन गुरुवार रात जम्मू समेत कई शहरों पर 400 तुर्की ड्रोन से हमला कर दिया था। हालांकि, इससे भारत को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा और एयर डिफेंस सिस्टम ने आसमान में ही इन ड्रोन्स को को नाकाम कर दिया।

9 मई दिन शुक्रवार की रात एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के 26 शहरों पर ड्रोन हमला कर दिया। उस समय भी भारतीय सेना ने सारे ड्रोन्स को नाकाम कर दिया था। 9 मई को ही पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसे लेकर भारत ने भी शुक्रवार की रात पाकिस्तान के छह एयरबेसों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई कर दी।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना