(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
देश

सोशल मीडिया पर मॉर्फ फोटो की थी पोस्ट, आंध्र प्रदेश पुलिस ने फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा को थमाया नोटिस

फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा को नोटिस के माध्यम से 19 नवंबर को मड्डीपाडू थाने में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। उन्होंने जांच में सहयोग करने की बात कही है।

रीना पंवार

मड्डीपाडू : आंध्र प्रदेश पुलिस ने फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा को छेड़छाड़ कर तैयार की गईं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले को लेकर प्रकाशम जिले की एक पुलिस टीम ने आज बुधवार सुबह लगभग 10 बजे हैदराबाद के जुबिली हिल्स स्थित उनके घर पर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने रामगोपाल वर्मा को व्यक्तिगत रूप से एक नोटिस थमाया।

नोटिस के माध्यम से उन्हें 19 नवंबर को मड्डीपाडू थाने में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा गया है। प्रकाशम के पुलिस अधीक्षक एआर दामोदर ने कहा, ‘‘हमने रामगोपाल वर्मा को नोटिस देकर जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा।'' एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोटिस प्राप्त करने के बाद फिल्म निर्देशक वर्मा ने पुलिस से जांच में सहयोग करने की बात कही है।

क्या है पूरा मामला

इस मामले को लेकर प्रकाशम जिला पुलिस ने 11 नवंबर को फिल्म निर्देशक के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। मड्डीपाडू निवासी 45 वर्षीय रामालिंगम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने वर्मा के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। रामगोपाल वर्मा ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की ऐसी तस्वीरें पोस्ट की थीं जिन्हें मॉर्फ किया गया था। अपनी शिकायत में रामलिंगम ने कहा कि वर्मा की इस हरकत ने समाज में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार के लोगों की छवि को नुकसान पहुंचाया है तथा उनके व्यक्तित्व को भी क्षति पहुंचाई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ahmedabad Plane Crash की जांच में कितना काम बाकी? सुप्रीम कोर्ट को केंद्र ने दिया जवाब, जानें क्या कहा?

मुंबई में केट मिडलटन का रॉयल रेड अवतार! आखिरी दिन ब्रिटिश डिजाइनर की ड्रेस में ढाया कहर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, आतंकवाद बंद होने तक कोई चर्चा संभव नहीं; BJP पर भी बोला हमला

Cyclone Akvan: कितने बजे और कहां तट से टकराएगा भीषण चक्रवाती तूफान 'अक्वान'? इन इलाकों में मचाएगा तबाही

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान