कार हादसा (सांकेतिक तस्वीर) 
देश

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा! बोलेरो पलटी, 3 मजदूरों की मौके पर हुई मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

Road Accident News: आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में बोलेरो पलटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए। ड्राइवर की लापरवाही से हुआ यह हादसा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वंदना शर्मा

Andhra Pradesh Bolero Crash: आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले मे एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। 16 जून को समरलाकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के रहने वाले मजदूर गुंटूर के पास कोल्लुरू में कंक्रीट की फेंसिंग लगाने गए हुए थे। इस कार्य के लिए 9 मजदूरों को रखा गया था।

ड्राइवर की लापरवाही के चलते हुआ हादसा

बता दें, कि यह हादसा मंगलवार की रात को करीब 2 बजे मजदूर अपने कार्य को पूरा करके गुंटूर से वापस अपने घर लौटते समय ड्राइवर की लापरवाही के चलते उनकी बोलेरो कार पलट गई। गाड़ी में फेसिंग करने का भी सामान लदा हुआ था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जब 9 लोग घायल है। इलाज के लिए घायलों को तुरंत पेड्डापुरम के अस्पताल ले जाया गया है। तीनों मजदूरों के शवों को अनापर्थी सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

चालक भी गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों की पहचान मसाकापल्ली बालू, मुरामाला राजकुमार और ताथापुडी राजेश के रूप में हुई है। ये तीनों समरकोटा के गुम्मादिवेदी गांव के रहने वाले थे। बता दें कि इस हादसे में चालक भी गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर रही है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे

प्रकाशम जिले के संतामगुलुरू मंडल के वेल्लालचेरूवु के पास सोमवार की सुबह एक लॉरी की ऑटो-रिक्शा से टक्कर हो गई और कार पलट गई। पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पालनाडु जिले के सावल्यापुरम मंडल के वेलपुरू गांव के 10 लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नादेंडला गांव जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ था।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान