जयललिता के बेटे की शादी सोर्स: सोशल मीडिया
देश

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

Jayalalithaa Son Marriage World Record: आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में एक ऐसी शादी भी हुई थी जब अनंत सिंह की बेटी की शादी से भी कई गुना बड़ा पंडाल बनाया गया था।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की शादी में डेढ़ लाख से भी ज्यादा मेहमान पहुंचे थे

  • पूर्व सीएम जयललिता के बेटे की शादी अभिनेता शिवाजी गणेशन की पोती एन. सत्यलक्ष्मी से हुई थी

  • 10 एकड़ की जमीन पर भव्य कार्यक्रम, 5 किलोमीटर तक गुलाब बिछाए गए थे

  • जयललिता के बेटे की शादी के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज किया गया है

Jayalalithaa Son Marriage Guinness World Record: मोकामा विधायक अनंत सिंह अपने बेबाक अंदाज की वजह से जाने जाते हैं। अब उनकी बेटी की आज 25 नवंबर को शादी है। जिसे लेकर हर तरफ सुर्खियां बनी हुई है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये पहली शादी नहीं है जब इतनी भव्य तैयारियां की जा रही हो। इससे पहले तमिलनाडु में जयललिता के बेटे की शादी में डेढ़ लाख से भी ज्यादा मेहमान पहुंचे थे। 50 एकड़ में शादी का ये पूरा कार्यक्रम रखा गया था।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम

अनंत सिंह की शादी में 10 एकड़ की जमीन पर भव्य कार्यक्रम हो रहा है। सोशल मीडिया पर शादी की भव्य तस्वीरें वायरल हो रही है। शादी में लाखों लोगों के खाने का इंतजाम हो रहा है। लेकिन इस भव्य शादी से पहले आपको आज हम भारतीय शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भी दर्ज किया गया है।

तमिलनाडु में जयललिता के बेटे की शादी में ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थी। 50 एकड़ की जमीन पर भव्य कार्यक्रम हुआ था। इतना ही नहीं मंदिर से शादी समारोह तक 5 किलोमीटर तक का रास्ता गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था। इस शादी की भव्यता के कारण इसके नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब भी दर्ज है।

कौन हैं तमिलनाडु की जयललिता

जयललिता तमिलनाडु राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। जयललिता के दत्तक पुत्र वीएन सुधाकरन की शादी खूब सुर्खियों में रही। 7 सितंबर 1995 को सुधाकरन की शादी तमिल फिल्मों के दिग्गज अभिनेता शिवाजी गणेशन की पोती एन. सत्यलक्ष्मी से हुई थी।

इस शादी में इतने ज्यादा गेस्ट थे कि 50 अकड़ की जमीन पर पंडाल लगाया गया था। शादी में लाखों लोग शामिल हुए थे। यहीं वजह है कि इस आयोजन को दुनिया के सबसे बड़े वेडिंग रिसेप्शन में दर्ज किया गया है।

शादी में 50 अलग-अलग वैरायटी के पकवान थे

जयललिता के बेटे की शादी में 50 अलग-अलग वैरायटी के पकवान बनाए गए थे। इसके लिए 3500 रसोईए बुलाए गए थे। इतना ही नहीं मेहमानों के लिए 6 कोर्स का भोजन परोसा गया था। शादी की रस्में भी बड़े पैमाने पर आयोजित की गई थी। मैदान में लगे स्क्रीन पर मेहमानों ने वैदिक रीति-रिवाज से होने वाली शादी को देखा था।

आज अनंत सिंह की बेटी शुभांगी सिंह की है शादी

आज 25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी शुभांगी की शादी है। ऐसे में जयललिता के बेटे की शादी की याद आना लाजमी है। हमारे देश में इसके अलावा भी कई शादियां रहीं जो अकसर सुर्खियों में रहीं। भोजपुर जिले में महज 501 रुपये के शगुन में हुई एक सादगीपूर्ण शादी, सिरमौर के प्रवेश और निशा की शादियां भी चर्चा में रही हैं।

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत