दिल्ली ब्लास्ट पर अमित शाह का बयान (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

मैं मौके पर जा रहा हूं...दिल्ली धमाके के बाद गृहमंत्री अमित शाह का पहला बयान

Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान बयान आया हैं। उन्होंने कहा कि वो घटनास्थल पर जा रहे हैं। इससे पहले वो घायलों का देखने LNJP हॉस्पिटल पहुंचे।

संजय सिंह बिष्ट

Amit Shah Statement on Delhi blasts: दिल्ली बम धमाके पर गृहमंत्री अमित शाह का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। अमित शाह ने कहा कि सभी एंगल से जांच की जा रही है ताकि जिम्मेदारों को जल्द पकड़ा जा सके। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि वह खुद घटना स्थल का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। इसके साथ ही अमित शाह अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे और उनके उपचार की जानकारी लेंगे। गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियों को पूरी सतर्कता बरतने और हर सुराग का पीछा करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त सजा दी जाएगी।

NSG और NIA की टीमें गहन जांच कर रही हैं- अमित शाह

ग्रहमंत्री अमित शाह दिल्ली ब्लास्ट पर बात करते हुए कहा कि“आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि कुछ लोगों की जान चली गई है। विस्फोट की सूचना मिलने के 10 मिनट के भीतर दिल्ली क्राइम ब्रांच और दिल्ली स्पेशल ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है।”

हम जल्द परिणाम जनता के सामने पेश करेंगे

ग्रह मंत्री ने इसके आगे बात करते हुए कहा कि “आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और विशेष शाखा प्रभारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हम सभी संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच करेंगे। सभी विकल्पों की तुरंत जांच की जाएगी और हम परिणाम जनता के सामने पेश करेंगे। मैं शीघ्र ही घटनास्थल पर जाऊंगा और तुरंत अस्पताल भी जाऊंगा।”

10 लोगों की हो चुकी है मौत

राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास रविवार शाम हुए भीषण धमाके ने पूरे शहर को दहला दिया। अब तक इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई घायल एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमाका एक इको वैन में हुआ, जिसके बाद आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। अचानक हुए विस्फोट से इलाके में भगदड़ मच गई और आसमान धुएं से भर गया।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पूरा इलाका सील कर दिया गया है और पुलिस किसी भी आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रहे हैं ताकि धमाके की प्रकृति और इस्तेमाल हुए विस्फोटक की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां इस घटना के पीछे किसी आतंकी साजिश की संभावना को भी खारिज नहीं कर रही हैं और हर एंगल से सुराग तलाश रही हैं।

का हो, सपा जॉइन कर लिहला का? जलभराव पर रवि किशन का तंज, BJP पार्षद बोले- आप बसपा में चले गए का?

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा