Amit Shah Internal Security Meeting: दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बाद कॉकरोच जनता पार्टी वाले तो आराम से वापस अपनी दुनिया में चले गए, लेकिन प्रदर्शन में आए जेन जी फंस गए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में युवाओं और छात्रों ने देश की सेना से लेकर सरकार को अपशब्द कहे थे। अब वहीं युवा रो रहे हैं और सरकार से माफी मांग रहे हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी वालों का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों पर केस वापस लिए जाएंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जिसने गुंडई और हिंसा की घटना को अंजाम दिया है, उस पर एक्शन होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कॉकरोच पार्टी सन्न है। सरकार कोर्ट के आदेशों की अव्हेलना नहीं कर सकती है। इसलिए अब सरकार का सभी प्रदर्शनकारियों से केस वापस लेने का वादा कहीं-न-कहीं ढीला पड़ जाता है।
कोर्ट के आदेश को मानने से मना करना और उसके खिलाफ खड़े होना दो अलग सुप्रीम बातें हैं। इसी वजह से हंगामा करने वाले प्रदर्शनकारियों की टेंशन बढ़ गई है। इसलिए अब यह कहा जा रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जेन जी को फंसाकर रख दिया है। इस बीच सभी हिंसक प्रदर्शनकारियों ने अब माफी मांगनी शुरू कर दी है और सरकार से अपील कर रहे है कि उन पर कोई एक्शन न हो।
प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है, लेकिन इसके नाम पर जिस तरह से जंतर-मंतर पर हिंसा और गुंडई हुई उससे जनता भी गुस्से में है। प्रदर्शन में हंगामा करने वालों और अपशब्द कहने वालों को अब जनता भी अपने हिसाब से सबक सिखा रही है।
कुल मिलाकर, 'कॉकरोच जनता पार्टी' की बात मानकर ये प्रदर्शनकारी अब मुश्किल में पड़ गए हैं। एक तरफ कानूनी कार्रवाई का डर है, तो दूसरी तरफ जनता का गुस्सा। उनकी जिंदगी अब पहले जैसी नहीं रही, कई प्रदर्शनकारी शिकायत कर रहे हैं कि पुलिस उन्हें बार-बार पूछताछ के लिए बुला रही है।
सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को लेकर गुंड़ई मचाने वालों के खिलाफ सरकार एक्शन में आ गई है। प्रदर्शन पर एक्शन के बीच अमित शाह ने गुरुवार को संसद भवन में बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए एनएसए अजीत डोभाल भी संसद पहुंचे थे। मौजूदा हालातों को देखते हुए दोनों की मीटिंग बेहद अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कॉकरोच जनता पार्टी और उनके समर्थन में शामिल हुए युवाओं पर एक्शन को लेकर बातचीत होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें - राजीव गांधी ने ममता को बढ़ाया! संसद के बाहर प्रियंका-कल्याण की बातचीत, बनर्जी बोले- कांग्रेस ने निकाला बाहर
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गृह सचिव और आईबी चीफ के साथ करीब 40 मिनट तक बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में इंटरनल सिक्योरिटी को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में सभी पैरा मिलिट्री फोर्सेज के डीजी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में इंटरनल सिक्योरिटी के साथ सुरक्षा एजेंसीज के कोऑर्डिनेशन पर भी चर्चा हुई। इंटरनल सिक्योरिटी को और मजबूत करने की रणनीति तैयार करने पर भी बैठक में मंथन हुआ। इस बैठक के ठीक बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अजीत डोभाल के साथ भी मुलाकात की।
दिल्ली पुलिस ने भी एक्शन तेज करते हुए चार सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजा है। दिल्ली पुलिस ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब को नोटिस में हिंसा फैलाने वाले नैरेटिव और वीडियो को हटाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि इससे देश का माहौल खराब हो रहा है। यह नोटिस दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल IFSO यानी इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन्स यूनिट की तरफ से भेजे गए हैं।