सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media) 
देश

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत-पाक बॉर्डर पर बढ़ी हलचल, घुसपैठ की कोशिश करता पाकिस्तानी गिरफ्तार

Punjab News: मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमृतसर में पाकिस्तानी सीमा पर लगी कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।

अर्पित शुक्ला

Pakistani Arrested at Border: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच पंजाब में भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में अमृतसर सेक्टर में कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोमवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ ने घुसपैठिया पकड़ा

BSF की 181 कंपनी के कमांडेंट राकेश नेगी की शिकायत के मुताबिक, जवान बॉर्डर आउट पोस्ट राजाताल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को कंटीली तार के नजदीक आते देखा और तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुद को पाकिस्तान के जिला शेखूपुरा के मुरीदके का निवासी मोहम्मद अशफाक बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 8,000 पाकिस्तानी रुपए, एक मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद हुए। बाद में उसे पंजाब के थाना घरिंडा पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह भारतीय सीमा में किस मकसद से घुसा था और क्या उसे स्थानीय स्तर पर किसी की मदद मिली थी।

दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी

पंजाब से सटे सीमा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन एक और पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी हुई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इससे पहले तरनतारन के खेमकरण सेक्टर में बीएसएफ और NCB ने संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो हेरोइन के साथ एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था।

उसकी पहचान पाकिस्तान के जिला कसूर के चट्टिया गांव निवासी अबू बक्कर के रूप में हुई थी। उसके पास से भी मोबाइल फोन और पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन Khalistan Liberation Force (KLF) के लिए काम कर रहा था। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां सीमा क्षेत्र में निगरानी और सख्त कर रही हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर