Photo: Twitter 
देश

वायु गुणवत्ता के मामले में सूरत टॉप पर, जबलपुर-आगरा को मिला दूसरा स्थान, जानें दिल्ली-मुंबई की हालत

वायु गुणवत्ता में सुधार पर आधारित भारतीय शहरों की रैकिंग में सूरत शीर्ष स्थान पर है, जबकि जबलपुर और आगरा को दूसरा स्थान मिला है। सूरत, जबलपुर और आगरा ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में शीर्ष तीन स्थान हासिल किया।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: देश के शहरों की वायु गुणवत्ता पर एक सर्वेक्षण कराया गया। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज'  के अवसर पर शनिवार को जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2024 के दौरान 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु शहर' पुरस्कार प्रदान किए।

वायु गुणवत्ता में सुधार पर आधारित भारतीय शहरों की रैकिंग में सूरत शीर्ष स्थान पर है, जबकि जबलपुर और आगरा को दूसरा स्थान मिला है। सूरत, जबलपुर और आगरा ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में शीर्ष तीन स्थान हासिल किया।

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, महाराष्ट्र के अमरावती और उत्तर प्रदेश के झांसी को तीन लाख से 10 लाख के बीच की आबादी वाले शहरों में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिला। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में उत्तर प्रदेश से रायबरेली, तेलंगाना के नलगोंडा और हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ शीर्ष स्थान पर रहे।

मंत्रालय ने ‘स्वच्छ वायु सर्वेक्षण' पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत शहरी कार्य योजना के तहत अनुमोदित गतिविधियों के कार्यान्वयन और राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत कवर किए गए शहरों में वायु गुणवत्ता के आधार पर शहरों को स्थान दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:-बिहार: नीतीश सरकार का बड़ा फेरबदल, 43 IAS का ट्रांसफर, तेलंगाना में भी कई IPS इधर-उधर

इन शहरों को वायु प्रदूषण को कम करने के लिए विभिन्न सर्वोत्तम प्रयासों के माध्यम से वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के लिए सम्मानित किया गया है।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला