एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट ( सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

टल गया बड़ा हादसा, 141 लोगों की बची जान, थाइलैंड जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का टूटा आगे वाला पहिया

Air India Flight Nose Wheel Broke: हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान तकनीकी दिक्कत आई। एयरलाइन के मुताबिक नोज व्हील से जुड़ी समस्या सामने आई थी।

सजल रघुवंशी

Phuket Hard Landing: हैदराबाद से फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस समय अफरा तफरी मच गई। जब एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का 'नोज व्हिल' यानी आगे वाला पहिया टूट गया। यह घटना 11 मार्च बुधवार को सामने आई। इस फ्लाइट का नाम IX938 है जिसमें 135 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के दौरान आई इस तकनीकी खराबी ने कुछ समय के लिए एयरपोर्ट प्रशासन और यात्रियों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई और राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री या क्रू सदस्य घायल नहीं हुआ। सभी सुरक्षित हैं।

लैंडिंग का वीडियो आया सामने

इस फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है वीडियो में देका जा सकता है कि किस तरह से विमान हार्ड लैंडिंग कर रहा है। इस घटना के कारण फुकेट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक लैंडिंग काफी जोरदार रही, जिसके चलते विमान का नोज व्हील अलग हो गया और नोज लैंडिंग गियर क्षतिग्रस्त हो गया।

एयरलाइन ने क्या कहा?

एयरलाइन ने बताया कि हैदराबाद से फुकेत जा रही उसकी फ्लाइट में लैंडिंग के बाद विमान के नोज व्हील (आगे के पहिये) में समस्या आ गई। यह फ्लाइट आईएक्स-938 है, जिसने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद से उड़ान भरी थी और फुकेत जा रही थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बयान में पुष्टि करते हुए कहा कि 11 मार्च को फुकेत एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद विमान के नोज व्हील में तकनीकी दिक्कत सामने आई।

एयरलाइन ने कहा, "हम पुष्टि करते हैं कि 11 मार्च को हमारी हैदराबाद-फुकेत फ्लाइट में फुकेत एयरपोर्ट पर नोज व्हील से जुड़ी समस्या सामने आई।" एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि क्रू ने सभी मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया। उन्होंने यात्रियों, फुकेत एयरपोर्ट प्रशासन और अन्य संबंधित पक्षों के सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

घटना की जांच की संभावना

यह फ्लाइट भारतीय एयरलाइन की होने के कारण नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) इस मामले का संज्ञान ले सकता है। वहीं बोइंग 737 MAX 8 विमान पहले से ही वैश्विक स्तर पर निगरानी और जांच के दायरे में रहा है, ऐसे में इस घटना की विस्तृत जांच होने की संभावना जताई जा रही है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी