प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया 
देश

प्लेन के इंजन में टेकऑफ करते ही लगी आग, दिल्ली एयरपोर्ट पर Air India की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India Flight AI2913: एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट में एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरने के बाद कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला।

प्रतीक पाण्डेय

Air India Emergency Landing: एअर इंडिया की फ्लाइट्स में टेक्निकल समस्याओं की खबरें मानों अब आम हो गई हैं। आए दिन किसी न किसी फ्लाइट में इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसी सिलसिले में आज दिल्ली से इंदौर जाने वाली फ्लाइट में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही दिल्ली वापस लौटा दिया गया।

एअर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI2913 ने जैसे ही दिल्ली से इंदौर के लिए उड़ान भरी, कुछ ही समय बाद कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। अलार्म बजते ही पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इंजन को बंद कर दिया और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया।

वैकल्पिक विमान से भेजे गए यात्री

घटना के वक्त यात्रियों में घबराहट जरूर फैली, लेकिन पायलट की सूझबूझ से किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल लिया गया। इसके तुरंत बाद एयरलाइन ने यात्रियों को इंदौर भेजने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की।

क्या बोले एअर इंडिया के प्रवक्ता

एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, ‘31 अगस्त को इंदौर के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट एआई 2913 उड़ान भरने के तुरंत बाद दिल्ली लौट आई, क्योंकि कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का सिग्नल मिला था। हवाई सुरक्षा नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को घटना की सूचना दे दी गई है।’ बताया गया कि जिस विमान में तकनीकी खराबी आई थी, उसे जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। विशेषज्ञों की टीम इंजन और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच करेगी।

लगातार घटनाओं से यात्री परेशान

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते यात्रियों में चिंता बढ़ रही है और एयरलाइन की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते कुछ समय से एअर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी समस्याओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 18 अगस्त को कोच्चि एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को उड़ान से पहले रोकना पड़ा था, और 16 अगस्त को मिलान से दिल्ली आने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया था। दोनों ही मामलों में तकनीकी खामी को कारण बताया गया था।

इन घटनाओं के मद्देनजर विमानन नियामक एजेंसियों और एअर इंडिया प्रबंधन पर यह दबाव बढ़ गया है कि वे अपनी सुरक्षा प्रक्रिया और तकनीकी निरीक्षण को और सख्त बनाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं। विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खामियों को लेकर यात्रियों की प्रतिक्रिया भी तेज हो रही है, और सोशल मीडिया पर लोग एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की थोड़ी देर में मीटिंग, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता