छत्रपति शाहू महाराज और असदुद्दीन ओवैसी (फोटो: पीटीआई) 
देश

कोल्हापुर में छत्रपति शाहू महाराज की बढ़ी ताकत, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने किया समर्थन ऐलान

प्रकाश आंबेडकर के बाद असदुद्दीन ओवैसी की मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने छत्रपति शाहू महाराज को समर्थन करने की घोषणा की है।

शुभम सोनडवले

कोल्हापुर. महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार कर रही है। इसी बीच कोल्हापुर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने रविवार को कांग्रेस उम्मीदवार छत्रपति शाहू महाराज को समर्थन करने का ऐलान किया है। शाहू महाराज मौजूदा सांसद और शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय मांडलिक खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) ने भी छत्रपति शाहू महाराज को समर्थन करने की घोषणा की है।

एआईएमआईएम के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से सांसद इम्तियाज जलील ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाहू महाराज को समर्थन देने का ऐलान किया है। जलील ने कहा, "हमने (महाराष्ट्र एमआईएम) एक फैसला लिया है, हमने इस फैसले पर पार्टी प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी से भी चर्चा की है। हमने कोल्हापुर से महाविकास अघाड़ी (MVA) के उम्मीदवार शाहू महाराज का समर्थन करने का फैसला किया है।"

उन्होंने कहा, "सभी राजनीतिक दलों में केवल बुरे लोग ही नहीं होते। यह बात हमारे विरोधी दलों के लिए भी उतनी ही सच है। इसलिए मैंने कोल्हापुर में एमआईएम के अपने पदाधिकारियों से शाहू महाराज का समर्थन करने के लिए कहा है। शाहू महाराज ने मुझे फोन नहीं किया या समर्थन नहीं मांगा। हमने खुद उनके साथ खड़े होने का फैसला किया है।"

जलील ने कहा, "छत्रपति शाहू महाराज के नाम पर कई पार्टियां दल राजनीति कर रहे हैं। उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारे जा रहे हैं। विरोधियों को पता नहीं होना चाहिए कि शाहू महाराज कौन हैं, कोल्हापुर में उनकी स्थिति क्या है। हमने स्वयं उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है। मैंने इस बारे में असदुद्दीन ओवैसी को भी बताया है। मैंने उनसे कहा कि हमने कई अच्छे सांसद देखे हैं। उन्हें आपकी सहायता की आवश्यकता है। इसलिए हम कोल्हापुर के शाहू महाराज का समर्थन कर रहे हैं। किसी ने हमसे समर्थन नहीं मांगा है, हम खुद उनका समर्थन कर रहे हैं।"

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती