एआईएडीएमके लीडर (फोटो सोर्स- आईएएनएस) 
देश

AIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी

AIADMK Internal Rift EPS Shanmugam: AIADMK में आंतरिक कलह हुई तेज। ईपीएस ने बुलाई बैठक तो बागी गुट के शनमुगम ने की जनरल काउंसिल बैठक की मांग। दोनों धड़ों का अलग-अलग दावा।

अमन मौर्या

AIADMK District Secretaries Meeting: तमिलनाडु में AIADMK में चल रही टूट के बीच पार्टी के महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने जिला सचिवों की बैठक में पार्टी एकता की अपील की है। इसी बीच पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाले गुट और ईपीएस के बीच मतभेद सुलझाने की कोशिशें भी तेज होती दिख रही हैं। पार्टी नेताओं को आशंका है कि लगातार जारी अंदरूनी कलह से पार्टी और कमजोर हो सकती है।

लंबे मतभेद से पार्टी को नुकसान: AIADMK नेता

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक समूह ईपीएस गुट और सीवी शनमुगम के समर्थक गुट के बीच के तनाव को कम करने की कोशिशों में जुटा है। उनका मानना है कि लंबे समय तक जारी आंतरिक मतभेदों से केवल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को फायदा होगा। इससे AIADMK की दीर्घकालिक संभावनाओं को नुकसान होगा। इन प्रयासों में अब तक कितनी प्रगति हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

जनरल काउंसिल की बैठक बुलाने की मांग

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब बागी गुट के नेता शनमुगम ने पार्टी की जनरल काउंसिल की जल्द बैठक बुलाने की अपनी मांग दोहराई है। उन्होंने AIADMK को हाल के वर्षों में मिली लगातार चुनावी हार समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की आवश्यकता बताई है। मंगलवार को एडप्पडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) द्वारा बुलाई गई जिला सचिवों की अनौपचारिक बैठक में कुछ अप्रत्याशित घटनाक्रम भी देखने को मिले। पहले यह बैठक उनके आवास पर होनी थी, लेकिन अंतिम समय में इसका स्थान बदलकर AIADMK मुख्यालय कर दिया गया।

दोनो गुटों का अगल-अलग दावा

ईपीएस गुट के नेताओं ने दावा किया है कि जिला सचिव बैठक में पार्टी के 82 में से अधिकांश शामिल हुए, वहीं बागी गुट का कहना है कि बड़ी संख्या में पदाधिकारी अनुपस्थित रहे। पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार प्रमुख अनुपस्थित नेताओं में शामिल थे। बाद में एआईएडीएमके मुख्यालय की ओर से कहा गया कि कुछ जिला सचिवों ने बैठक में शामिल न हो पाने के कारणों की जानकारी पार्टी को दे दी थी।

हम बातचीत को तैयार: शनमुगम

बागी गुट के नेता शनमुगम ने पार्टी में चल रहे गतिरोध के मुद्दे पर कहा, हम बातचीत के लिए तैयार हैं। साथ ही जनरल काउंसिल की जल्द बैठक  कराने की मांग को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पार्टी से निकाले गए नेताओं और दूर चले गए कार्यकर्ताओं को वापस लाकर AIADMK को मजबूत और एकजुट करना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पलानीस्वामी अब तक 31 जिला सचिवों को उनके पदों से हटा चुके हैं।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला