फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

AI Impact Summit 2026: भारतीय तकनीक के मुरीद हुए मैक्रों, PM मोदी की जमकर तारीफ, बच्चों के लिए की खास अपील

AI Future India: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इंडिया AI Impact Summit 2026 में भारत की डिजिटल प्रगति की सराहना की और पीएम मोदी से बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की अपील की।

अक्षय साहू

Emmanuel Macron in AI Impact Summit 2026: राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में दुनिया भर के कई प्रमुख नेताओं और प्रतिनिधियों ने शिरकत की। इस सम्मेलन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विशेष रूप से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। साथ ही, मैक्रों ने पीएम मोदी से एक महत्वपूर्ण अपील की, जिसमें उन्होंने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की। मैक्रों ने अपने भाषण की शुरुआत “नमस्ते” से की और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें भारत के इस शानदार शहर और देश में आने पर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सम्मेलन में भाग लेना उनके लिए सम्मान की बात है। मैक्रों इस समय भारत दौरे पर हैं।

भारत तकनीकी के क्षेत्र आगे

फ्रांस के राष्ट्रपति ने पिछले 10 वर्षों में हुए बदलावों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज भारत में तकनीकी क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हो चुके हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दस साल पहले एक स्ट्रीट वेंडर के पास न तो बैंक खाता था और न ही कोई पहचान पत्र, लेकिन अब वही विक्रेता अपने फोन से भुगतान स्वीकार कर सकता है। यह बदलाव भारत की डिजिटल प्रगति को दर्शाता है।

इमैनुएल मैक्रों ने भारत के AI इंजीनियरों की ट्रेनिंग और क्षमता की भी सराहना की, यह कहते हुए कि भारत हर साल लाखों AI इंजीनियरों को प्रशिक्षित करता है और 500,000 इंजीनियरों के साथ भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी है।

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर कड़े नियम

अपने भाषण में मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोशल मीडिया पर बच्चों के लिए कड़े नियम बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि फ्रांस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बंद कर दिया है और अब वे उम्मीद करते हैं कि भारत भी इस दिशा में कदम उठाएगा।

मैक्रों ने भारत की तकनीकी सफलता की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया के सबसे बड़े डिजिटल पहचान और भुगतान सिस्टम का निर्माण किया है। उन्होंने इसे "India Stack" कहा, जो एक ओपन इंटरऑपेरेबल सिस्टम है और इसे एक सॉवरेन डिजिटल ढांचा माना जाता है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी