1230 यात्री, 12 क्रू...पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार, देखें हवा में उड़ते ताबूत का VIDEO 
देश

230 यात्री, 12 क्रू...पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी थे सवार, देखें हवा में उड़ते 'ताबूत' का VIDEO

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: एयर इंडिया का प्लेन टेक ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, 232 यात्री सवार थे। दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर रवाना।

अर्पित शुक्ला

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया का यात्री विमान क्रैश हो गया है। हादसा इतना भयावह है की आसमान में धुएं का गुबार छा गया है। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, यह यात्री विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि प्लेन जहां क्रैश हुआ है उसके आस-पास रिहायशी इलाका भी है।

एयर इंडिया का जो प्लेन क्रैश हुआ है, उसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी मौजूद थे। एयर इंडिया की विमान से वह लंदन जा रहे थे। लेकिन टेक ऑफ के दौरान ही विमान हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल, प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की है और हादसे की जानकारी ली है।

क्रैश पर एयर इंडिया का बयान

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुई है। इस पर अब एयर इंडिया काभी बयान सामने आया है। एयर इंडिया ने एक्स पर पोस्ट किया कि ‘अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 आज 12 जून 2025 को एक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस समय हम विवरण का पता लगा रहे हैं और जल्द से जल्द आगे के अपडेट साझा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस प्लेन क्रैश में 232 लोग सवार थे।'

बचाव कर्मी मौके पर दौड़े

अग्निशमन विभाग ने इस मामले में बड़ी आपातकालीन कॉल की है। अहमदाबाद के सभी अग्निशमन केंद्रों से अग्निशमन कर्मियों को हवाई अड्डे की ओर रवाना होने का आदेश दिया गया है। अहमदाबाद से लगभग 22 अग्निशमन कर्मी हवाई अड्डे के लिए रवाना हो चुके हैं।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका