देश

शराब घोटाले मामले में AAP को आरोपी बनाने के तैयारी में ED, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का किया विरोध

सिसोदिया के वकील ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) धनशोधन और भ्रष्टाचार मामले में लोगों को अभी भी गिरफ्तार कर रहे हैं और मुकदमे की सुनवायी जल्द पूरा होने का कोई सवाल ही नहीं है।

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि वह दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) को आरोपी बनाएगी। धनशोधन मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए ईडी ने यह बात कही।

ईडी के वकील ने न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा के समक्ष कहा, "मामले में दायर की जाने वाली अगली अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) में आप को सह-आरोपी बनाया जा रहा है।" जांच एजेंसी के वकील ने कहा कि मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया में देरी करने के लिए आरोपी व्यक्तियों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

सिसोदिया के वकील ने अपने मुवक्किल के लिए जमानत का अनुरोध करते हुए कहा कि ईडी और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) धनशोधन और भ्रष्टाचार मामले में लोगों को अभी भी गिरफ्तार कर रहे हैं और मुकदमे की सुनवायी जल्द पूरा होने का कोई सवाल ही नहीं है।

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया