Highlights:
संजय सिंह ने सीईसी ज्ञानेश कुमार से 3 करोड़ नाम सार्वजनिक करने की मांग की।
SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए वोटर्स को फिर से शामिल करें।
BJP के लोग चोरी की साजिश रच रहा है।
Sanjay Singh on ASDD List: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेंद्र कुमार को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को तुरंत लागू करने की मांग की है।
इन निर्देशों के तहत, SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए और ASDD सूची में डाले गए मतदाताओं को, मतदाता सूची में फिर से शामिल होने के लिए 'एन्यूमरेशन फॉर्म' (गणना फॉर्म) और/या 'फॉर्म 8' जमा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
संजय सिंह ने भाजपा के 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठियों वाले बयान पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर देश में 3 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, तो पिछले 12 सालों से मोदी और अमित शाह क्या कर रहे हैं। घास छील रहे हैं क्या? उन्हें अब तक बाहर क्यों नहीं निकाला गया?
संजय सिंह ने सीईसी ज्ञानेश कुमार से मांग की है कि वे 3 करोड़ नाम सार्वजनिक करें। साथ ही दो नाम गायब मिले उसे वापस जोड़े। AAP नेता ने कहा SIR में जो 3 करोड़ लोग गायब मिले थे, उनके नाम आपके पास हैं। उन्हें देश के सामने उजागर करें, चाहे वे हलीम हों, कलीम हों, संजय हों या विजय। झूठ फैलाना बंद करें।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, "यह 'चोर-चोर मौसेरे भाई' वाला खेल है। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि इससे कुछ नहीं निकलेगा, क्योंकि चोरी कौन कर रहा है? BJP के लोग। चोरी की साजिश कौन रच रहा है? BJP के लोग। उस चोरी के पैसे से बड़े-बड़े दफ्तर कौन बना रहा है? BJP के लोग। उस चोरी के पैसे से सांसदों और विधायकों को कौन खरीद रहा है?"
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला ने विजिलेंस एंड एंटी-करप्शन ब्यूरो (VACB) को एक पूर्व ठेकेदार द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगाए गए नए आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है।
ये आरोप लगभग दो दशक पहले राज्य में सड़क निर्माण परियोजना के दौरान रिश्वत की मांग किए जाने से जुड़े हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल, देश भर में मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) को लेकर CEC कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।