देश

‘AAP' के विधायक सोमनाथ भारती को बनाया गए दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष

किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली:  दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती को जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया। वह एक दिन पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले सौरभ भारद्वाज की जगह लेंगे। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री भारती मालवीय नगर से विधायक हैं। वर्ष 2013 में वह पहली बार इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

विधानसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, “सदस्यों सूचित किया जाता है कि दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने दिल्ली जल बोर्ड अधिनियम, 1998 की धारा 3(2)(i) के प्रावधानों के अनुसार सौरभ भारद्वाज के स्थान पर माननीय सदस्य सोमनाथ भारती को दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष नामित किया है।”

भारती ने कहा, “मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुझे जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लायक समझा, यह उनकी महानता को दर्शाता है और मैं उनका तहे दिल से आभारी हूं।”

उन्होंने कहा, “जल बोर्ड को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के कई सपने हैं। जिन्हें पूरा करने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी। वर्तमान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। जल बोर्ड को लेकर माननीय मुख्यमंत्री के हर सपने को पूरा करने के लिए हम मिलकर काम करेंगे।”(एजेंसी)

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार