लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)  
देश

आज की ताजा खबर 5 मार्च: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी ख़बरें

Aaj Ki Taza Khabar Live: प्रधानमंत्री मोदी आज फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से मुलाकात करेंगे। वहीं अमित शाह ओडिशा दौरे पर रहेंगे और नीतीश कुमार राज्यसभा नामांकन शामिल होंगे।

अक्षय साहू

Breaking News Today Live: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब इन दिनों भारत दौरे पर हैं और आज उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी। इस बैठक में दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार सहयोग और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगे। वहीं नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया और इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इसके अलावा देश और दुनिया की सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए इस लाइव ब्लॉग से होकर गुजर जाइए…

नीतीश कुमार ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (5 मार्च) को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इसमें साजिश क्या है? जब नीतीश कुमार ने खुद घोषणा की है: कांग्रेस

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ट्वीट पर कहा, "...हम चुनाव प्रचार के दौरान भी ये बात कहते थे कि जो भाजपा की राजनीतिक रणनीति रही है, उससे ये समझा जा सकता था... उसी राजनीतिक प्रक्रिया के तहत उन्हें(नीतीश कुमार) भी राज्यसभा में भेजा जा रहा है।"

धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव में जिस तरह से उनकी जीत हुई है, धनतंत्र की, मशीनतंत्र की जीत हुई है...नीतीश कुमार ने कहा है कि वो (राज्यसभा)सदन जाना चाहते हैं...हम शरुआत से इस बात को कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को भाजपा के लोग मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहने देंगे...आज वो बात सच हुई है।"

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य बनेंगे। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर इसकी जानकारी साझा की है। नीतीश कुमार ने लिखा कि इस बार वे राज्यसभा के चुनाव में सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।

JDU कार्यकर्ताओं का CM आवास के बाहर हंगामा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर जमा हुए JDU कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नेता कृष्ण मुरारी शरण को मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश करने से रोक दिया। नीतीश के राज्यसभा जाने की खबरों को लेकर कार्यकर्ता यहां विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई नेताओं को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की सूची के अनुसार, अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी को तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है। फूलो देवी नेताम को छत्तीसगढ़ से फिर मौका दिया गया है। करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया गया है। क्रिस्टोफर तिलक को तमिलनाडु से मैदान में उतारा गया है। अनुराग शर्मा को हिमाचल प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है।

मॉरीशस के विदेश मंत्री पहुंचे दिल्ली

मॉरीशस के विदेश मामलों, क्षेत्रीय एकीकरण और अंतरराट्रीय व्यापार मंत्री धनंजय रामफुल दिल्ली पहुंच गए हैं. वह दिल्ली में होने वाले रायसीना डायलॉग 2026 में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हैं। उनकी यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, “भारत और मॉरीशस के बीच एक स्थायी साझेदारी है जो साझा संस्कृति और विरासत और लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित है।”

CM नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए आज करेंगे नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। खबरों के अमुसार, सीएम नीतीश कुमार आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

कुवैत ड्रोन हमले में मारे गए 5वें अमेरिकी जवान की पहचान

कुवैत ड्रोन हमले में मारे गए 5वें अमेरिकी जवान की पहचान की गई है। डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने कल बुधवार को कुवैत में ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को सपोर्ट करते हुए ड्रोन हमले में मारे गए एक और अमेरिकी सर्विस मेंबर की पहचान की। इंडियोला, आयोवा के आर्मी रिजर्व मेजर जेफरी आर. ओ’ब्रायन (45) की 1 मार्च को पोर्ट शुआइबा में मौत हो गई, जिसे अधिकारियों ने एक अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम हमला बताया।

ईरान ने बहरीन में अमेजन डेटा सेंटर पर ड्रोन हमला किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में अमेजन के एक डेटा सेंटर पर ड्रोन से हमला किया है। यह जानकारी ईरान की सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने बुधवार को दी। एजेंसी के मुताबिक, यह कार्रवाई यह जांचने के लिए की गई थी कि ऐसे डेटा सेंटर तेहरान के विरोधियों की सैन्य और खुफिया गतिविधियों को किस तरह समर्थन दे सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी होली की शुभकामनाएं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। व्हाइट हाउस की ओर से जारी संदेश में ट्रंप ने कहा कि वे और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दुनिया भर में होली मनाने वाले सभी लोगों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि होली वसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने वाला पर्व है। ट्रंप ने यह भी कहा कि रंगों के इस उत्सव पर जब दुनिया भर के लोग एक साथ जश्न मना रहे हैं, तब वे खास तौर पर अमेरिका में होली मनाने वाले सभी लोगों के लिए कामना करते हैं कि उनका यह दिन उम्मीद, शांति और एकता से भरा हो।

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार

NIA ने US नागरिक पर नहीं लगाया UAPA, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अमेरिका के दवाब में बदला फैसला

7 अक्टूबर को जनसेवा के 25 साल पूरे करेंगे PM नरेंद्र मोदी, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने गिनाईं उपलब्धियां