ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 27 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: संसद में आज लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश हुआ। दिल्ली हाई कोर्ट में जंतर-मंतर मामले की कोर्ट ने पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है।

प्रिया जैस

Breaking News Today: आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किया गया। यह विधेयक 'सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024' में संशोधन का प्रस्ताव करता है। सोमवार को दोपहर 5 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी, इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और गतिरोध होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देशव्यापी 'कलाम को सलाम' अभियान की शुरुआत करेगी। इस पहल के जरिए रामेश्वरम में एकता मार्च निकाला जाएगा और देश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली हाई कोर्ट आज जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करेगा। बिहार में, RJD नेता तेजस्वी यादव आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में चुनावी रोड शो करेंगे। तेज प्रताप यादव की जमानत याचिका दायर की जाएगी।

यमुना नदी में डूबे चार बच्चे, सर्च अभियान जारी

फायर ऑफिसर देशपाल सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि जीरो पुस्ता(ठोकर नंबर-17) मदीना मस्जिद के पास चार बच्चे यमुना नदी में डूब गए हैं। एक का शव निकाल लिया गया है, जिसका नाम सोनू है। शव को अस्पताल भेज दिया गया है। तीन अन्य(सचिन, हेमंत और राजन) की तलाश जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोताखोर, दिल्ली फायर सर्विस और DDMA की टीमें मौके पर हैं। सर्च अभियान जारी है।

लिंग परीक्षण-गर्भपात की शिकायत पर जबलपुर में आर.के. डिजिटल एक्स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर पर छापा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में मालवीय चौक के समीप आर.के. डिजिटल एक्स-रे एवं सोनोग्राफी सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा। लंबे समय से लिंग परीक्षण और गर्भपात कराने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद एएसपी अनु बेनीवाल की टीम ने सेंटर में ट्रैप करके कार्यवाही की। सोनोग्राफी सेंटर से गर्भपात से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR वापस लेगी बिहार सरकार

बिहार सरकार ने घोषणा की है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक या जवाबी कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी। सरकार इन विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी सभी FIR, आपराधिक शिकायतों और कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू करेगी, ऐसे मामलों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए सभी लोगों को रिहा करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भविष्य में कोई कार्रवाई न हो।

वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के सिल्वर मेडल जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल

वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव के पिता दीपक यादव ने कहा कि ज्ञानेश्वरी के सिल्वर मेडल जीतने से सभी खुश हैं और खुशी का माहौल है घर, शहर में सभी लोग खुश हैं उत्साह का माहौल है।

MPSC पेपर लीक मामले पर आयोग के अधिकारियों से मिले रोहित पवार

NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने कथित MPSC पेपर लीक मामले पर कहा कि पेपर दो दिन पहले लीक हुआ। 90% सवाल जो आए थे, उन सवालों का पूरा एक सेट हमने आयोग को दिया है। उसी के साथ चेट पर जो बातचीत हुई थी, उसके सबूत वहां पर दिए हैं। किसका चैट देखना चाहिए और किसका नंबर देखना चाहिए, इससे जुड़ी जो जानकारी हमारे पास थी, हमने आयोग को दी है। अब इसे लेकर आंदोलन की जो बात है, वह हम अभी से ही कर दें, तो ऐसा नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक नहीं तेजस्वी यादव: रामकृपाल यादव

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लायक तेजस्वी यादव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष के पद पर लोग मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हैं और वे(तेजस्वी यादव) नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। वे अपने संस्कार को गिराने का काम कर रहे हैं। कोई साधारण व्यक्ति भी मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी नहीं करता है।

बांकीपुर की जनता का मिल रहा प्यार और समर्थन: राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता का अपार प्यार और समर्थन हमें मिल रहा है। इस बार राष्ट्रीय जनता दल यहां से जीतकर आ रही है। जनता इस बार इतनी आक्रोशित है कि परिवर्तन चाह रही है। जिस तरह से खुलेआम अपराधी घूम रहे हैं, अपहरण हो रहा है, हत्याएं हो जाती हैं लेकिन प्रशासन को पता नहीं चलता। सत्ताधारियों ने यहां पर भ्रष्टाचार फैलाकर रखा है।

ड्रग्स इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर पर लीक पर उठा रहे सवाल

शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमा अंधारे ने ड्रग्स इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर पर लीक के आरोप पर कहा कि ड्रग्स इंस्पेक्टर की परीक्षा हुई थी और उस परीक्षा में करीब 78 सवाल ऐसे हैं जो मैच हो रहे हैं। एक लड़के ने व्हाट्सऐप चैट साझा किया है और उसे लेकर उसने मेल भी किया था, लेकिन तब महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने इस पर किसी तरह की जवाबदेही नहीं समझी। अब जब हम मीडिया के जरिए लगातार यह मुद्दा उठा रहे हैं और सवाल कर रहे हैं, तो आयोग के सचिव कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हो सकता।

कांग्रेस का चरित्र दुनिया के सामने उजागर हो गया: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी

भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र दुनिया के सामने उजागर हो गया है। हाथी के दांत दिखाने के कुछ और खाने के और होते हैं। ये जो वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिस प्रकार से उन्होंने मुद्दे को भटकाने और युवाओं को भ्रमित करने का काम किया, उसमें कांग्रेस सफल नहीं होगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर जा रहा है। ये निर्णायक दौर है, जिस पर चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस का ये दोहरापन है कि पहले कुछ कह रहे थे और अब कुछ कह रहे हैं।

नितिन नवीन, सम्राट चौधरी ने बांकीपुर में NDA प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में किया रोड शो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी व अन्य नेताओं ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए NDA प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में रोड शो किया।

कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार ने कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं के साथ की बैठक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कर्नाटक भवन में कर्नाटक कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की।

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में धुआं दिखने के बाद राजकोट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से मुंबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं दिखने के बाद राजकोट एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। राजकोट एयरपोर्ट डायरेक्टर दिगंत बोराह।

पंजाब कांग्रेस सांसदों ने संसद में CM भगवंत मान के इस्तीफे को लेकर किया प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस सांसदों ने संसद में मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग को लेकर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन राज्य में फार्मेसी परीक्षा के कथित पेपर लीक मुद्दे और सफाई कर्मचारियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया।

ये लोग बिलों में उलझाकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं: इकरा हसन

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि देखिए, कोई भी बिल जो आ रहा है, उस पर हम चर्चा करेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं, लेकिन उससे पहले जिस तरीके की हिंसा हुई है, उस पर जवाब देना होगा। ये लोग बिलों में उलझाकर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। इन्हें जवाब देना पड़ेगा, देश के युवाओं से माफी भी मांगनी पड़ेगी और सफाई भी पेश करनी पड़ेगी। AK-47 जैसी बंदूकें, जिनका इस्तेमाल आतंकवादियों के खिलाफ किया जाता है, उनका इस्तेमाल बिहार में बच्चों के ऊपर किया गया

RLD नेता केसी त्यागी ने सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 का किया समर्थन

RLD नेता केसी त्यागी ने सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर कहा कि सरकार द्वारा पेपर लीक को लेकर की गई प्रधानमंत्री की घोषणा और एक कमेटी के गठन को लेकर छात्र उत्साहित हैं। इस बिल के बाद नीट जैसी परीक्षाओं में नकल या पेपर लीक जैसी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

ISSF वर्ल्ड कप: ईशा सिंह ने चीन को पछाड़ते हुए जीता स्वर्ण पदक

भारतीय निशानेबाजों का चीन के हांगझोउ में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और देश का नाम रोशन किया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।

मिजोरम में 7 करोड़ की नारकोटिक्स जब्त, म्यांमार के दो नागरिक गिरफ्तार

स्पीयर कोर के तहत असम राइफल्स ने मिजोरम में दो सफल जॉइंट ऑपरेशन किए, जिसमें ₹7 करोड़ से ज्यादा कीमत के नारकोटिक्स और स्मगलिंग का सामान जब्त किया गया। सियाहा में, सैनिकों ने लगभग ₹3.01 करोड़ कीमत की 401 ग्राम हेरोइन नंबर 4 जब्त की और म्यांमार के दो नागरिकों को गिरफ्तार किया। एक और ऑपरेशन में, चम्फाई-ख्वाजावल रोड पर ₹4.12 करोड़ कीमत की 40,080 kg सुपारी बरामद की गई।

बिहार बंद के दौरान एके 47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

बिहार बंद के दौरान 25 जुलाई को सिवान में हुए बवाल और पुलिस की ओर से एके-47 से फायरिंग के मामले में पुलिस मुख्यालय ने बड़ी कार्रवाई की है। फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

SC: नीट परीक्षा केस में RJD सांसद सुधाकर सिंह की याचिका पर 3 अगस्त को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा में सुधार की मांग करने वाली आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका पर 3 अगस्त को सुनवाई का भरोसा दिया। इस याचिका में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को बदलने और कंप्यूटर-आधारित परीक्षा शुरू करने जैसे सुधार शामिल हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री ने परीक्षा में सुधार के सुझाव देने के लिए नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है।

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश कर रहे हैं। इस दौरान सदन में विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया है। हंगामे के बाद स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

गुजरात: अहमदाबाद में उफान पर भोगवो नदी

गुजरात में अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण ढोलेरा तालुका के वनीतालाव गांव के पास भोगवो नदी का जलस्तर बढ़ गया और वह उफान पर आ गई, जिससे गांव का संपर्क कट गया और वहां टापू जैसी स्थिति बन गई। अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस, जिला प्रशासन और NDRF ने बचाव कार्य शुरू किए। साथ ही, सड़कों को बंद कर दिया गया और लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई।

12 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा में आज कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। सांसदों के बीच हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित हो गई।

संसद में धर्मेंद्र प्रधान का जोरदार स्वागत

मानसून सत्र के दौरान संसद पहुंचते ही पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने स्वागत किया। इस दौरान सांसदों ने धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

झारखंड के कोडरमा की मशहूर 'केसरिया कलाकंद' मिठाई को मिला GI टैग

झारखंड के कोडरमा की मशहूर 'केसरिया कलाकंद' मिठाई को प्रतिष्ठित 'ज्योग्राफिकल इंडिकेशन' (GI) टैग मिला है। यह सम्मान पाने वाला राज्य का पहला खाद्य उत्पाद है। GI टैग दशकों पुरानी परंपरा का सम्मान करता है और मिठाई की खास पहचान को सुरक्षित रखता है। साथ ही, इससे स्थानीय मिठाई बनाने वालों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

बंगाल के दुर्गापुर और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पर NIA का छापा

अधिकारियों के अनुसार, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी के एक मामले के सिलसिले में की जा रही है, जिसमें एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की जांच की जा रही है जो भारतीय नागरिकों को गैर-कानूनी तरीके से म्यांमार भेजता था।

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में हुई गोलीबारी

अमेरिका के सिएटल से सामूहिक गोलीबारी की जानकारी सामने आई है। पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिका में सिएटल सेंटर के पास सालाना बाइट ऑफ सिएटल फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए।

भाजपा का 'कलाम को सलाम' अभियान की शुरुआत

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देशव्यापी 'कलाम को सलाम' अभियान की शुरुआत करेगी। इस पहल के जरिए रामेश्वरम में एकता मार्च निकाला जाएगा और देश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो गाड़ियों में टक्कर, 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के हापुर में रविवार रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमोनी गोर सम्मानित

असम के गुवाहाटी में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गुवाहाटी के लोक सेवा भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमोनी गोर को सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि की मान्यता में, सीएम ने 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 68

असम में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) असम के बुलेटिन के अनुसार, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है।

महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में री-नीट में 166 अंक आने पर छात्रा ने की आत्महत्या

महाराष्ट्र में अहिल्यानगर के कर्जत में जलालपुर की रहने वाली अंकिता सांगले ने NEET की दोबारा परीक्षा में 166 अंक हासिल करने के बाद कल आत्महत्या कर ली। कर्जत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।

संसद में आज परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश

आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेंगे। यह विधेयक 'सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024' में संशोधन का प्रस्ताव करता है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM