आज की ताजा खबर डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में आज तीन अहम बैठकें होंगी। नितिन नबीन की नई टीम से परिचय बैठक के साथ ‘मोदी @ 25’ कार्यक्रम और संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा होगी।

प्रिया सिंह, अर्पित शुक्ला

Breaking News Today LIVE: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में आज दिनभर तीन अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। सुबह नितिन नबीन की नई टीम के पदाधिकारियों के साथ परिचय बैठक होगी। दोपहर में ‘मोदी @ 25’ कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा होगी। शाम को प्रदेश अध्यक्षों, संगठन नेताओं और मंत्रियों के साथ संगठन और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन होगा। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

दिल्ली-NCR में सुबह बारिश, कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। मंदिर मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, फिरोज शाह रोड और मोती बाग में बारिश दर्ज की गई। धौला कुआं इलाके में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने राजधानी के कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की संदिग्ध मौत

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से एक दुखद घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, B.Sc नर्सिंग की तीसरे वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो अस्पताल के बाहर का बताया जा रहा है।

दिल्ली में बारिश के बाद सुहावना हुआ मौसम, नजारा मनमोहक

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हुई, जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया। बारिश से राजधानी के तापमान में राहत महसूस की गई और वातावरण खुशनुमा नजर आया। कर्तव्य पथ पर भी बारिश के बाद मौसम का असर देखने को मिला। बारिश के बीच और उसके बाद यहां का नजारा काफी मनमोहक रहा।

BSF को जमीन मिलने पर ऋतब्रत बनर्जी ने फैसले का स्वागत किया

कोलकाता में पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने BSF को जमीन मिलने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हर नागरिक की प्राथमिकता होनी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार से अनुरोध के बावजूद पहले जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने अवैध घुसपैठ पर कार्रवाई की जरूरत बताई और साथ ही यह सुनिश्चित करने की अपील की कि किसी वास्तविक भारतीय नागरिक के साथ अन्याय न हो।

BSF जमीन विवाद पर दिलीप घोष ने ममता सरकार को घेरा

कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने BSF को जमीन मिलने के मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि सीमा पर फेंसिंग के लिए पहले जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई थी। घोष ने कहा कि उनकी सरकार ने 45 दिनों में जमीन उपलब्ध कराकर काम शुरू कराया है। उन्होंने BSF के अधिकार क्षेत्र से जुड़े मुद्दे का भी जिक्र किया। राहुल गांधी के धरने पर टिप्पणी करते हुए घोष ने उन्हें झारखंड जाकर छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने की सलाह दी।

मुरादाबाद में छठा तेंदुआ पिंजरे में पकड़ा गया

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में वन विभाग ने एक और तेंदुए को पिंजरे की मदद से पकड़ लिया। विभाग के अनुसार, यह क्षेत्र में पकड़ा गया छठा तेंदुआ है। लगातार तेंदुओं की मौजूदगी के कारण वन विभाग की टीमें निगरानी और सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

UPSC मुख्य परीक्षा 2026: दिल्ली में परीक्षा केंद्र पहुंचे अभ्यर्थी

दिल्ली में UPSC सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। परीक्षा 21, 22, 23, 29 और 30 अगस्त को आयोजित की जा रही है। आज परीक्षा का दूसरा दिन है। पहली पाली सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास 16 अवैध ढांचे हटाए जा रहे

उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग इलाके में एक दर्जन से अधिक अवैध कमर्शियल ढांचे हटाने की कार्रवाई शुरू हुई है। विकास प्राधिकरण के CEO संदीप सोनी के अनुसार, महाकाल हरि फाटक ब्रिज चौड़ीकरण के तहत करीब 15-16 ढांचे की लीज पहले ही निरस्त की जा चुकी है। बिना किसी न्यायालयी रोक वाले ढांचे जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की मौजूदगी में हटाए जा रहे हैं।

नितिन नवीन ने नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है। पार्टी में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों के साथ यह बैठक संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

चंडीगढ़ में ETT शिक्षकों का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स यूनियन के करीब 180 सदस्य अपने परिवारों के साथ पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के आवास के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कुछ समय बाद सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए विरोध कर रहे थे।

नितिन नवीन ने नई टीम के साथ परिचयात्मक बैठक की

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम के साथ परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक स्तर पर संवाद और समन्वय को लेकर चर्चा हुई। पार्टी की नई टीम के साथ यह बैठक आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजना की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यूपी में 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट पर सियासत तेज

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के 52 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दिए जाने के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने नेताओं के साथ उनके सुरक्षाकर्मियों को भी सुरक्षा जैकेट उपलब्ध कराने की मांग की। सपा नेता फखरुल हसन चांद ने सरकार पर विपक्षी नेताओं की सुरक्षा में भेदभाव का आरोप लगाया और अखिलेश यादव की सुरक्षा बहाल करने की मांग की। वहीं, मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कानून-व्यवस्था और राजनीतिक विरोध को लेकर सपा पर निशाना साधा। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है।

जयराम ठाकुर ने राष्ट्रगान विवाद पर विधानसभा में उठाए सवाल

शिमला में जिला परिषद चुनावों में देरी का आरोप लगाते हुए भाजपा ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने विधानसभा में राष्ट्रगान के बाद वंदे मातरम् को लेकर उठे सवाल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के दौरान विपक्षी सदस्य सावधान की मुद्रा में खड़े थे और पूरा राष्ट्रगान गाया गया। ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष मामले को उठाने की बात कही। उन्होंने पूरी वीडियो क्लिप विपक्षी सदस्यों को उपलब्ध कराने की मांग की और कहा कि यदि उसमें कुछ गलत नहीं मिलता है, तो मुख्यमंत्री और मंत्रियों के खिलाफ अवमानना का मामला बन सकता है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन का किया उद्घाटन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नवी मुंबई के CBD बेलापुर, सेक्टर 10 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में इंटीग्रेटेड CCTV कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया।

पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन

पटना में PhD छात्रों का जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। कुंवर सिंह पार्क से राजभवन तक मार्च चल रहा है। पटना पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी के पुणे दौरे पर संजय राउत ने BJP को घेरा

पुणे में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में हजारों छात्र शामिल होकर राहुल गांधी से संवाद करेंगे। राउत ने पुणे को स्वतंत्रता आंदोलन और लोकमान्य तिलक की धरती बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज पूरे देश में गूंजेगी। उन्होंने राहुल गांधी के दौरे पर पुलिस द्वारा लगाई गई कथित पाबंदियों पर भी सवाल उठाए।

विदेश मंत्री जयशंकर 23-24 अगस्त को जाएंगे रूस

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 23 और 24 अगस्त 2026 को रूस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह यात्रा रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के निमंत्रण पर होगी। इस दौरान जयशंकर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी। वे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात करेंगे, जिसमें क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा।

राजनाथ सिंह ने नोएडा में इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया

नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी बीमारी के बेहतर इलाज के लिए सही समय पर सटीक पहचान जरूरी है। राजनाथ सिंह ने डायग्नोस्टिक सेंटर को स्वास्थ्य सेवा की पहली सुरक्षा पंक्ति बताया।

पटना में PhD स्कॉलर्स और NSUI का भर्ती नियमों के खिलाफ मार्च

पटना में बिहार PhD स्कॉलर्स एसोसिएशन और NSUI ने विभिन्न मांगों को लेकर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारी लोक भवन की ओर बढ़े। उनकी प्रमुख मांगों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए प्रस्तावित नए नियमों को वापस लेना शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से अपनी मांगों पर विचार करने की अपील की।

अमित शाह ने सिलीगुड़ी में सांसदों-विधायकों संग की बैठक

सिलीगुड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों, विधायकों और गोरखा समुदाय के प्रमुख राजनीतिक नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्य से जुड़े राजनीतिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

नितिन नवीन की अध्यक्षता में BJP नेताओं की अहम बैठक जारी

दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों के अध्यक्षों के अलावा हर राज्य इकाई से चार अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं। इस तरह प्रत्येक राज्य इकाई से कुल पांच पदाधिकारी बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

वंदे मातरम् विवाद पर संबित पात्रा ने कांग्रेस को घेरा

दिल्ली में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराने के दौरान वंदे मातरम् के केवल दो छंदों के बाद गायन रोकने का इशारा किया गया। पात्रा ने कांग्रेस कार्यसमिति के उस प्रस्ताव पर भी सवाल उठाए, जिसमें केवल दो छंद गाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता से जुड़ा विषय है, इसे राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। पात्रा के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ता देशभर में वंदे मातरम् के महत्व को लोगों तक पहुंचाएंगे और कांग्रेस की कथित तुष्टीकरण की राजनीति का विरोध करेंगे।

राहुल गांधी "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के लिए पुणे पहुंचे

लोकसभा नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम के लिए पुणे पहुंचे

जयपुर: सत्य साईं कॉलेज में हंगामा, परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से हड़कंप

एनटीए की ओर से आयोजित की जा रही एक और परीक्षा में अव्यवस्थाओं के चलते हंगामा हुआ। जयपुर में आयोजित ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट प्री टेस्ट में सत्यसाईं कॉलेज में पहली पाली की परीक्षा के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इससे परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद: माधापुर में बन रही सात मंजिला इमारत गिरी

अंजैया नगर, माधापुर, हैदराबाद में बचाव अभियान जारी है, जहां एक अवैध सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो लोगों की जान चली गई और अन्य घायल हो गए हैं।

बिहार के बेतिया में ट्रक और बस की टक्कर में 5 की मौत

बिहार के बेतिया जिले के नरकटियागंज SDPO जयप्रकाश सिंह ने बताया, “बनकटवा गांव में रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। एक ट्रक बेतिया की तरफ से और बगहा की तरफ से एक बस आ रही थी। दोनों आपस में टक्कर से बचने के दौरान असंतुलित हो गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहे 5 लोगों की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। 2 लोग घायल हैं।”

माधापुर में बन रही सात मंजिला इमारत गिरने से दो की मौत

NDRF की 10वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दामोदर सिंह ने बताया, "माधापुर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक अवैध इमारत ढह गई और उसका एक हिस्सा बगल की इमारत पर गिर गया। यह सात मंज़िला इमारत थी। दो लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति घायल हुआ है; उसे रेस्क्यू करके तुरंत अस्पताल भेजा गया। अब तक कोई और पीड़ित नहीं मिला है... इमारत का ढांचा कमज़ोर था, यह अभी बन ही रही थी।"

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। यहां भाजपा की नई टीम से मुलाकात करेंगे।

Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात

क्या अंबानी तय करते हैं भारत की नीति? मस्क के सवाल पर बढ़ी बहस, राजीव चंद्रशेखर ने दिया तीखा जवाब

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन में कश्मीरी युवक से मारपीट का आरोप, FIR दर्ज, फहीम नजीर ने राहुल से पूछे तीखे सवाल

दिल्ली में CJP मार्च से पहले हाई अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी रहेंगे बंद