ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 21 जुलाई : एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar : NDA की मंगल मिलन बैठक में PM मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

प्रिया सिंह

Breaking News Today: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अखिलेश यादव समेत अन्य विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ लोक कल्याण मार्ग से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने PM मोदी के आवास तक मार्च प्रदर्शन किया।कर प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और मामले में शामिल दोषियों को ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए, जो भविष्य के लिए मिसाल बने। बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ने राजनीतिक लाभ के लिए बच्चों और उनके भविष्य का इस्तेमाल न करने की भी अपील की।

खराब हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना होगा: प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जो हमारे बच्चे हैं, हमारे युवा हैं, हमारे देश का भविष्य हैं, उनकी बात सुनने में क्या हर्ज है? वे एक असल मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी आवाज ऊंची करें और हम उनके सपोर्ट में खड़े रहें। उनके साथ कल जो हुआ वो बहुत गलत हुआ। जहां भी जरूरत होगी, वहां हम आवाज उठाएंगे। हमारी मांग बहुत स्पष्ट हैं और हम शुरु से यही मांग कर रहे हैं। हमें खराब हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को ठीक करना होगा। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए। छात्रों की सुनवाई होनी चाहिए।

कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं में लखनऊ में किया विरोध प्रदर्शन किया

लखनऊ में कांग्रेस ने पार्टी के नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की गई है।

प्रधानमंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को घसीटा: पवन खेड़ा

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने कायरता के साथ हमारे नेता राहुल गांधी जी को घसीटा। प्रियंका गांधी जी के साथ बदतमीजी की गई और उन्हें भी जबरन बस में ठूंस दिया।

हमारी मांग साफ है:

• छात्रों पर लाठियां और केस नहीं चलने देंगे • धर्मेंद्र प्रधान को उनकी कुर्सी पर नहीं रहने देंगे • प्रधानमंत्री-गृह मंत्री को छात्रों और उनके परिवारों से माफी मांगनी होगी, इस्तीफा देना होगा।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर डीके शिवकुमार प्रदर्शन में शामिल हुए

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस के नेताओं के साथ शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोक कल्याण मार्ग पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

सांसदों का यह हाल है तो छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा: सुखजिंदर सिंह

लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा का कहना है, अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा।

विपक्ष के लोग सड़क पर हंगामा करके लोगों को भ्रमित करेंगे: चिराग पासवान

LJP सांसद चिराग पासवान ने कहा हम जब किसानों, छात्रों, युवाओं के साथ खड़े है तो ऐसे में हम कैसे मजबूती से खड़े हो सके ये सुझाव आप(विपक्ष) दीजिए। मानेंगे आपके सुझाव को। मानेंगे हर उस जायज बात को जो आप तथ्यों के साथ रखेंगे। कल प्रधानमंत्री ने कहा कि तथ्यों के साथ आप बात को रखें। ऐसे में आप केवल सड़क पर हंगामा करेंगे, लोगों को भ्रमित करेंगे।

ज़रूरत पड़ी तो मैं खुद CJP के विरोध-प्रदर्शन में जाऊंगी: ममता बनर्जी

पश्चिन बंगाल पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा अगर ज़रूरत पड़ी, तो मैं खुद CJP के विरोध-प्रदर्शन में जाऊंगी। उन्हें शुरू से ही हमारा समर्थन मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।

शशि थरूर ने संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन, भूख हड़ताल, लाठीचार्ज और हिंसा को लेकर संसद में चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि संसद का मूल काम देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना है और यदि ऐसे मामलों पर सदन में चर्चा नहीं होगी, तो फिर कहां होगी। थरूर ने सरकार के रवैये को गलत बताते हुए स्पीकर से गतिरोध खत्म करने के लिए खुली चर्चा कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। थरूर ने जवाबदेही तय करने और तत्काल कार्रवाई की मांग भी की।

जेपी नड्डा ने घायल प्रदर्शनकारियों से अस्पताल में मुलाकात की

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कल हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों से मिलने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में कई लोग घायल हुए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

CJP झड़प में 120 तक पुलिसकर्मी घायल: एडिशनल DCP

दिल्ली में पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प के बाद एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कई वरिष्ठ अधिकारी भी चोटिल हुए, जबकि उनके हाथ में भी चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

ओवैसी ने युवाओं के विरोध पर सरकार को घेरा

दिल्ली में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने युवाओं के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया लगातार जारी है और प्रदर्शनकारियों से पहले ही बातचीत की जानी चाहिए थी। ओवैसी ने पूरे घटनाक्रम को अव्यवस्था बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

अखिलेश यादव ने युवाओं से व्यवहार पर BJP को घेरा

दिल्ली में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने युवाओं के विरोध-प्रदर्शन और सरकार के रवैये को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने सहयोगियों पर इस्तीफे का दबाव नहीं बना पा रही है, क्योंकि कई गंभीर राज सामने आ सकते हैं। अखिलेश ने कहा कि आजादी के बाद किसी सरकार द्वारा युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार लोकतंत्र में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सरकार से युवाओं की आवाज सुनने और उनके मुद्दों का समाधान करने की मांग की।

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से छात्रों से माफी की मांग की

दिल्ली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और शिक्षा व्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में कथित खामियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था कमजोर हो चुकी है और प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

डिंपल यादव ने युवाओं पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार घेरा

दिल्ली में सपा सांसद डिंपल यादव ने युवाओं के विरोध-प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्र व्यवस्था की खामियों और अपने हितों की अनदेखी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, लेकिन उन्हें लाठियों का सामना करना पड़ा। डिंपल ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता के पास सरकार को जवाब देने का सबसे बड़ा माध्यम वोट है।

सिक्किम भूस्खलन पर अमित शाह ने CM तमांग से की बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से फोन पर बातचीत कर नामची जिले में सुरंग निर्माण स्थल के पास हुए भूस्खलन के बाद स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने घटनास्थल पर चल रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को प्रभावित लोगों की मदद और बचाव अभियान के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन और राहत एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

खरगे ने संसद में चर्चा का मौका देने की मांग की

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार से महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि चर्चा के बाद गृह मंत्री को बयान देना चाहिए और अन्य दलों के नेताओं को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। खरगे ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाते हुए लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया।

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का कड़ा रुख, दोषियों को मिलेगी सजा

NDA संसदीय दल की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक, मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रधानमंत्री ने राजनीतिक लाभ के लिए बच्चों और उनके भविष्य का इस्तेमाल न करने की अपील भी की।

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामे के बीच यह निर्णय लिया गया। आगे की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर शुरू होगी।

सीएम योगी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की

लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और प्रस्तावों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। मंत्रिपरिषद के सदस्य बैठक में मौजूद रहे।

NEET पेपर लीक के खिलाफ मकर द्वार पर AAP का प्रदर्शन

दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसदों ने संसद परिसर के मकर द्वार के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। AAP सांसदों ने परीक्षा व्यवस्था में कथित गड़बड़ियों और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेते हैं और बेहतर भविष्य की उम्मीद करते हैं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसे मुद्दे बार-बार सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने युवाओं की बात सुनने की अपील की।

केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की

दिल्ली में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बिना हमले के लाठीचार्ज किया गया। केजरीवाल ने छात्रों और उनके माता-पिता से परेशान न होने की अपील करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है और किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

NEET गड़बड़ी पर सरकार ने तुरंत कार्रवाई की: रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि शिकायतें सामने आने के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोबारा परीक्षा कराकर परिणाम घोषित किए गए। रिजिजू ने बताया कि भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि NDA मॉनसून सत्र में सकारात्मक भूमिका निभाएगा और देशहित से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए एकजुट है। उन्होंने विपक्ष से भी युवाओं और देश के भविष्य के लिए सहयोग की अपील की।

प्रियंका गांधी ने पेपर लीक पर सरकार को घेरा

दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने युवाओं के विरोध-प्रदर्शन और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। प्रियंका ने कहा कि लाखों परिवार कर्ज लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं और परीक्षा व्यवस्था की खामियों से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने सरकार से युवाओं की आवाज सुनने, व्यवस्था में सुधार करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रियंका ने सरकार पर युवा, गरीब और किसान विरोधी होने का आरोप भी लगाया।

सोनिया गांधी संसद पहुंचीं, CJP मार्च पर बोली कांग्रेस

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद पहुंचीं। इस दौरान जब उनसे CJP के विरोध मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पहले ही अपनी बात रख चुकी है। संसद के मॉनसून सत्र के बीच यह मामला राजनीतिक चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में जुटे नेता

नई दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक और ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत NDA के कई वरिष्ठ नेता और सांसद संसद पुस्तकालय भवन के G.M.C. बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित बैठक में शामिल हो रहे हैं। संसद के मॉनसून सत्र के बीच यह बैठक गठबंधन की रणनीति और सदन में समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

CJP मार्च हिंसा मामले में अब तक 5 FIR दर्ज

CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने अब तक पांच एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट समेत अन्य थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और आगे भी कुछ और एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।

NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम शुरू

दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक और ‘मंगल मिलन’ कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता और सांसद इसमें शामिल हो रहे हैं। बैठक में संसद के मॉनसून सत्र की रणनीति और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में शामिल होने पहुंचे। बैठक में गठबंधन के नेता और सांसद मौजूद हैं। संसद के मॉनसून सत्र के बीच बैठक में विभिन्न मुद्दों और सदन की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे अमित शाह

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह NDA संसदीय दल की बैठक ‘मंगल मिलन’ में शामिल होने पहुंचे। संसद के मॉनसून सत्र के बीच आयोजित इस बैठक में गठबंधन के नेता और सांसद मौजूद रहेंगे। बैठक में सदन की रणनीति और आगामी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

संसद परिसर में चंद्रशेखर आज़ाद का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने NEET पेपर लीक मामले और CJP के विरोध मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की।

संसद में NEET पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस का नोटिस

संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस ने विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की मांग करते हुए कई नोटिस दिए हैं। राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन ने नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित कर NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर चर्चा कराने की मांग की है। वहीं, लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने नए दल-बदल विरोधी कानून की आवश्यकता पर स्थगन प्रस्ताव दिया है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में जारी गंभीर संकट और उसकी पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर लोकसभा में तत्काल चर्चा कराने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

राज्यसभा में आज राष्ट्रीय सम्मान संशोधन विधेयक पेश होगा

संसद के मॉनसून सत्र में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करने की अनुमति मांगेंगे और इसके पारित कराने का प्रस्ताव भी सदन में रखेंगे।

शंभू बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट, बैरिकेडिंग कड़ी

भारत-अमेरिका एफटीए के विरोध में किसानों के दिल्ली मार्च से पहले शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बैरिकेडिंग की है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दिल्ली मार्च से पहले शंभू बॉर्डर पर जुटे किसान

दिल्ली की ओर प्रस्तावित मार्च से पहले बड़ी संख्या में किसान पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर एकत्र हुए। पटियाला की ओर से आए वीडियो में किसानों की भीड़ और तैयारियां दिखाई दे रही हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

CJP ने पुलिस कार्रवाई पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली में हुए विरोध मार्च के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट और बल प्रयोग के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि कई कार्यकर्ता घायल हुए और आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित मारपीट और गंभीर चोटों से जुड़े दावों को भ्रामक बताते हुए खारिज कर दिया। पुलिस का कहना है कि वायरल पोस्ट में किए गए दावे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

चिनाब में बढ़ा जलस्तर, सलाल बांध के सभी गेट खुले

जम्मू-कश्मीर के रियासी में लगातार भारी बारिश के चलते चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए सलाल बांध के सभी गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा चिनाब नदी के पास जाने से बचने की अपील की है।

CJP विरोध मार्च हिंसा मामले में FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने CJP के विरोध मार्च के दौरान हुई हिंसा और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में कनॉट प्लेस थाने में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान के लिए उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

संजय सिंह ने राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदन में कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET-UG प्रश्नपत्र लीक, सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली की कथित विफलता, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति जैसे मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की है।

हरि नगर की बिल्डिंग में भीषण आग, 8 लोगों का बचाव

दिल्ली के हरि नगर स्थित फतेह नगर में आज सुबह एक इमारत की पार्किंग में भीषण आग लग गई। आग के दौरान दो सिलेंडर फट गए, जिससे चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, दमकल कर्मियों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग पर काबू पा लिया गया है और कारणों की जांच जारी है।

शारदा बैराज पर रेड अलर्ट, आवाजाही पर रोक

उत्तराखंड के चंपावत में लगातार भारी बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सिंचाई विभाग ने बनबसा शारदा बैराज पर रेड अलर्ट जारी कर सीमा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रोक दी है। बैराज से एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन और इंजीनियरों की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

राजौरी में भारी बारिश, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने नदी किनारों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को तुरंत खाली करने तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निगरानी भी तेज कर दी गई है।

स्वस्थ बस्तर अभियान से MMR-IMR में आई कमी

छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान का सकारात्मक असर बस्तर संभाग में देखने को मिल रहा है। अभियान के चलते मातृ मृत्यु दर (MMR) और शिशु मृत्यु दर (IMR) में कमी दर्ज की गई है। दूरस्थ और अंतिम छोर के गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल रहा है।

असम में बाढ़ से हालात गंभीर, NDRF का रेस्क्यू जारी

असम के शिवसागर जिले में लगातार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से तेओक और काकोजान क्षेत्रों में स्थिति गंभीर हो गई है। प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमें राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

राष्ट्रपति मुर्मू नॉर्थ मैसेडोनिया पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी तीन देशों की राजकीय यात्रा के दूसरे चरण में नॉर्थ मैसेडोनिया की राजधानी स्कोप्जे पहुंच गई हैं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की इस देश की पहली आधिकारिक यात्रा है। दौरे के दौरान वह शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगी और व्यापार, निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM