आज की ताजा खबर डिजाइन फोटो
देश

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: दिल्ली में सुबह तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और यात्री परेशान।

प्रिया सिंह

Breaking News Today LIVE: दक्षिण दिल्ली समेत राजधानी के कई इलाकों में सुबह-सुबह झमाझम बारिश हुई। जनपथ, चाणक्यपुरी और अन्य क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखने को मिला। भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास पर जलजमाव हो गया। राव तुलाराम मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देश दुनिया की तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए नवभारत लाइव के साथ…

राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीर भूमि पर पहुंचकर नेताओं ने उनके स्मारक पर पुष्प अर्पित किए और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मणिपुर में 22 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, सरकार का फैसला

मणिपुर सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 20 से 22 अगस्त 2026 तक सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया है। सरकार के आदेश के बाद तीन दिनों तक शैक्षणिक संस्थानों में कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।

दिल्ली में भारी बारिश, एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास जलमग्न

दिल्ली में सुबह हुई तेज बारिश के बाद कई इलाकों में जलजमाव हो गया। जनपथ, चाणक्यपुरी और दक्षिण दिल्ली में बारिश से यातायात प्रभावित रहा। दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास पर पानी भरने से यात्रियों को परेशानी हुई।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी