ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो) 
देश

आज की ताजा खबर 16 मई LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar: नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी ने वहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया, वहीं दूसरी ओर रामपुर की विशेष MP/MLA कोर्ट ने सपा नेता आजम खान को विवादित बयान मामले में दोषी करार दिया।

अमन मौर्या

Breaking News Today: प्रधानमंत्री मोदी 5 दिन के विदेश दौरे पर हैं। 15 से 17 मई तक प्रधानमंत्री मोदी नीदरलैंड्स में रहेंगे। यहां सेमीकंडक्टर और डिजिटल टेक्नोलॉजी सहयोग पर विशेष ध्यान रहेगा। यहां की ASML जैसी वैश्विक चिप टेक्नोलॉजी कंपनी के साथ संभावित सहयोग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली में आज से एमसीडी के सभी वार्डों में लगभग 50 हजार एन्यूमरेटर घरों का दौरा किया। यह दौरा जनगणना 2027 के हाउस लिस्टिंग चरण के तहत हुआ। टाटा ट्रस्ट्स बोर्ड की शनिवार को होने वाली बैठक को महाराष्ट्र राज्य चैरिटी कमिश्नर ने टालने का निर्देश दिया है।

NEET पेपर लीक पर MP कांग्रेस का प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ NEET-UG 2026 परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले के विरोध में प्रदर्शन मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र नीदरलैंड से भारत लाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बताया कि 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र जल्द ही नीदरलैंड से भारत वापस लाए जाएंगे। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि हर भारतीय के लिए यह एक खुशी का पल है। 11वीं सदी के चोल ताम्रपत्र नीदरलैंड से भारत वापस लाए जाएंगे।

हिरासत में लिए AAP के कार्यकर्ता

दिल्ली पुलिस ने NEET(UG) परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में जंतर-मंतर के बाहर धरना दे रहे AAP कार्यकर्ताओं को हटाया और हिरासत में लिया।

नीदरलैंड पीएम मोदी ने की शाही परिवार से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजमहल में महामहिम राजा विलेम-अलेक्जेंडर और महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की। उन्होंने भारत और नीदरलैंड के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल प्रौद्योगिकी, नवाचार, वित्तीय प्रौद्योगिकी और नीली अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग की सराहना की। उन्होंने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अमित शाह और भूपेंद्र पटेल की अहम बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 'रामशे बालक, खिलेशे बालक' अभियान के तहत खिलौना संग्रह अभियान के प्रभारी और सह-प्रभारी के साथ बैठक की।

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण रोड एक्सीडेंट

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमें 5 लोगों की तुरंत मौत हो गई।

फाल्टा में सुवेंदु अधिकारी की रैली

पश्चिम बंगाल के फाल्टा में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उपचुनाव से पहले एक जनसभा आयोजित की। चुनाव आयोग द्वारा कथित गड़बड़ियों के चलते दोबारा चुनाव कराने के आदेश के बाद यह उनकी पहली राजनीतिक सभा थी। इस रैली के बाद इलाके में चुनावी माहौल और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में एक और गिरफ्तारी

सीबीआई ने NEET-UG 2026 परीक्षा के बायोलॉजी पेपर लीक मामले में एक और बड़े आरोपी की पहचान की है। इस मामले में महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ वनस्पति विज्ञान शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने उनसे लंबी पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की। अब तक इस मामले में कुल 9 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

भारत के विकास में यथासंभव योगदान दें- पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं नीदरलैंड्स में रहने वाले भारतीय समुदाय से अपील करता हूं कि वे भारत के विकास में यथासंभव योगदान दें, जिससे देश की क्षमता बढ़ेगी और निवेश पर अधिक लाभ भी मिलेगा। यह मोदी की गारंटी है।

हेग में सामुदायिक कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन

नीदरलैंड्स दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी ने हेग में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, आज यहां जो माहौल है उसे देखकर लग रहा है कि द हेग लिविंग सिंबल ऑफ इंडियन फ्रेंडशिप बन गया है। ये दिखाता है कि पासपोर्ट का रंग बदल सकता है, एड्रेस भी बदल सकता है, टाइम ज़ोन भी बदल सकता है लेकिन मां भारती की संतानें कहीं भी रहें ये गर्मजोशी, जिंदगी का जश्न माने का जज़्बा हमेशा हमारे साथ रहता है।

प्रतीक यादव की अस्थि विसर्जन के लिए अपर्णा हरिद्वार रवाना

प्रतीक यादव की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव और भाजपा नेता अपर्णा यादव परिवार के साथ देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से हरिद्वार स्थित VIP घाट जाने के लिए रवाना हुए।

NSUI का NTA कार्यालय के बाहर बड़ा प्रदर्शन

NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने NTA कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

सपा नेता आजम खान दोषी करार

2019 में चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सपा नेता आजम खान को कोर्ट से झटका।

डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की सेवा समाप्त

ईडी की कार्रवाई के बाद कोलकाता के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की सेवाएं समाप्त।

सीएम योगी ने गोरखपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला

सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोरखपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्रथम चरण का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी।

नियम सबको मानना पड़ेगा: अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल में लाउडस्पीकर जागरूकता अभियान के बाद जहांगीरी मोहल्ला पुलिस चौकी में हुई तोड़फोड़ पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा, नियम सबको मानना पड़ेगा। भारतीय न्याय संहिता के नियम सभी धर्मों के लोगों पर लागू हैं। मुख्यमंत्री ने बोल दिया है कि कहीं भी लाउडस्पीकर अनुमति से तेज आवाज पर नहीं बजेगा चाहे वो मस्जिद हो, मंदिर हो या गुरुद्वारा।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को मिली जमानत

शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, मुझे इस देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे पता है कि ED को सरकार चला रही है और ED सरकार के इशारों पर ही काम करती रहेगी। मुझे देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय ने किया अद्भुत स्वागत: पीएम मोदी

नीदरलैंड्स दौरे मं भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत पर प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, कल नीदरलैंड्स में भारतीय समुदाय द्वारा किया गया स्वागत अद्भुत था। इस स्वागत समारोह में कथक, ओडिसी, भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और मोहिनीअट्टम नृत्य शैलियों की प्रस्तुतियां शामिल थीं। इसमें गरबा नृत्य की प्रस्तुति भी शामिल थी।

सोपोर में 16 जगहों पर तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर पुलिस और कार्यकारी मजिस्ट्रेटों ने सोपोर में 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी में कई इलाकों में FAT, JEI और हुर्रियत (G) से जुड़े व्यक्तियों के ठिकाने रहे निशाने पर।

भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे लोग

हाई कोर्ट द्वारा भोजशाला स्थल को मंदिर घोषित किए जाने के बाद से लोग भोजशाला परिसर में पूजा-अर्चना करने के लिए आ रहे हैं।

श्रद्धालुओं ने हर की पौड़ी पर किया पवित्र स्नान

ज्येष्ठ अमावस्या पर हर की पौड़ी में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

'पूजा स्थल अधिनियम, 1991' को किया गया नजरअंदाज: वारिस पठान

भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर विवाद पर इंदौर बेंच के फैसले पर AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, मैं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले से पूरी विनम्रता के साथ असहमत हूं। मेरा मानना ​​है कि यह फैसला कई अहम बातों पर विचार किए बिना सुनाया गया है। 'पूजा स्थल अधिनियम, 1991' को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज

चुनावों से पहले कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणियां करने और डीजे बजाने के संबंध में दिए गए बयानों को लेकर TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बिधाननगर नॉर्थ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक FIR दर्ज की गई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला