'आजादी का उत्सव' AI जेनरेटेड
देश

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

Breaking Live Updates: लाल किले पर आयोजित होने वाले इस करीब 3 घंटे के मुख्य समारोह के दौरान सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवानों ने प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

मनोज आर्या

हमें महिलाओं को उनका हक देना होगा- पीएम

दिल्ली के लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर बात की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष दलों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम एक साथ मिलकर महिलाओं को उनका हक देने का काम करें।

एक दशक से ग्लोबलाइजेशन बंद हो गया है- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब मैं आत्मनिर्भरता की बात कर रहा था तो कुछ एयरकंडीशनर चेंबर में बैठकर सोचने वाले लोग हमें बता रहे थे कि ग्लोबलाइजेशन का क्या होगा लेकिन पूरी दुनिया देख रही है कि पिछले 1 दशक में ऐसा लग रहा है कि लोगों ने ग्लोबलाइजेशन बोलना ही बंद कर दिया।

लाल किले से पल-पल की अपड़ेट के लिए बने रहें नवभारत के साथ

दिल्ली के लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस की कार्यक्रम से जुड़े हर एक अपड़ेट के लिए नवभारत की लाइव कवरेज के साथ बन रहें।

दअब हमें बड़े सपने देखने होंगे- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, तब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है, जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है। अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है। हमें बड़े सपने देखने होंगे क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं... हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए।

प्रधानमंत्री ने महान सपूतों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा की। अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले, महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।

लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से अपना संबोधन शुरू कर चुके हैं। देश के नाम अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज हर घर तिरंगा... हर मन तिरंगा का ऐहसास है। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में आई बाढ़ के पीड़ितों का भरोसा दिलाते हुए कहा कि हम हर समय में उनके साथ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। यह लगातार 13वीं बार है जब उन्होंने लाल किले के प्राचीर से तिरंगे को सलामी दी। अब कुछ देर में ही वह अपना संबोधन शुरू करेंगे।

लाल किला पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किला परिसर में पहुंच चुके हैं। इससे पहले वह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया।

राजघाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इसके बाद वह दिल्ली के लाल किला परिसर में पहुंचे, जहां से वे देश को संबोधित करेंगे।

नितन गडकरी और शिवराज सिंह लाल किला पहुंचे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पहुंचे।

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सुदर्शन पटनायक ने बनाई रेत कलाकृति

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर रेत कलाकृति बनाई।

शिवराज सिंह चौहान ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। मैं क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करता हूं...मैं यही अपील करना चाहता हूं कि आज देश के लिए जीने की जरूरत है और देश के लिए जीने का अर्थ है कि हम जहां भी हैं अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें..."

रक्षा मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय झंडा फहराया। इसके बाद वह लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस आज

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे। इस अवसर पर लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया जाएगा।

Breaking Live Updates 15 August: देश में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 13वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर लाल किले से पहली बार वंदे मातरम गाया गया। लाल किले पर आयोजित होने वाले इस करीब 3 घंटे के मुख्य समारोह के दौरान सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवान प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रगीत होगा और प्रधानमंत्री ने राष्ट्र ध्वज को सलामी दी, जिसके तुरंत बाद राष्ट्रगान होगा।

इसके पश्चात 21 तोपों की सलामी गई और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हुआ। इस दौरान 2,500 एनसीसी कैडेट और माय भारत वॉलंटियर्स ज्ञानपथ पर वंदे मातरम की विशेष आकृति बनाते हुए नजर आए।

समारोह की सुरक्षा व्यवस्था के तहत 15 से 20 हजार जवानों को तैनात किया गया है और 1,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 5,000 विशेष मेहमान शामिल हो रहे हैं। देश और दुनिया की सभी बड़ी खबरों का सबसे पहले अपडेट पाने के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...

फ्रेजाइल फाइव से विकसित भारत तक... PM मोदी ने खोला 12 साल की सबसे बड़ी कामयाबी का राज, बोले- अब रोकना नामुमकिन

PM मोदी की बंधेज पगड़ी ने खिंचा लोगों का ध्यान, किस राज्य से है कनेक्शन? लाल किले से दिया ये खास संदेश

देश नए संकल्पों के साथ तैयार, PM नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को किया संबोधित, कहा- आज हर घर तिरंगा

80th Independence Day: लाल किले पर Gen Z की एंट्री, पहली बार बदला प्रोटोकॉल; स्वतंत्रता दिवस पर और क्या खास

झाड़-झुड़ले शस्त्र बनेंगे, भक्त बनेगी सेना...आजादी के आंदोलन में सीमा पर जाने वाले पहले राष्ट्रसंत...