नौसेना के जहाज। इमेज-सोशल मीडिया 
देश

Global Navy Rankings: भारत को बड़ा झटका, दुनिया की टॉप 5 से बाहर हुई भारतीय नेवी, इस मुस्लिम देश ने किया बाहर

Global Navy Rankings 2026 News: वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉर्डन वॉरशिप्स एंड सबमरीन (WDMMW) की तरफ से जारी की गई लेटेस्ट लिस्ट में भारत की नेवी टॉप-5 से बाहर हो गई है। यह सातवें पायदान पर पहुंच गई है।

रंजन कुमार

Navy Rankings 2026: साल 2026 की ग्लोबल नेवी पावर रैंकिंग में भारत को बड़ा झटका लगा है। वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉर्डन वॉरशिप्स एंड सबमरीन (WDMMW) की ओर से जारी नई लिस्ट में भारतीय नेवी दुनिया की टॉप-5 नेवी की लिस्ट से बाहर हो गई है। भारतीय नेवी अब 7वें स्थान पर चल गई है।

विश्व का सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया चौथे नंबर पर काबिल हो चुका है। यह रैंकिंग सही मूल्य रेटिंग (TvR) पर आधारित है। जो फ्लीट की संख्या, मॉडर्नाइजेशन, लॉजिस्टिक्स, अटैक, डिफेंस कैपेबिलिटी को ध्यान में रखा करती है।

टॉप-5 की लिस्ट

अमेरिकी नेवी: TvR- 323.9 (232 यूनिट) है। यह 11 न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियरों के साथ दुनिया की सबसे ताकतवर है। ग्लोबल पावर प्रोजेक्शन में बेजोड़ है।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी: TvR: 319.8 (405 यूनिट) है। इसके द्वारा अमेरिका को जल्द पीछे छोड़ने की संभावना। इसके पास सबसे अधिक जहाज हैं।

रशियन नेवी: TvR: 242.3 (283 यूनिट) है। रशियन नेवी के पास मजबूत सबमरीन फ्लीट है। न्यूक्लियर वेपन कैरियर और एडवांस्ड एंटी-शिप मिसाइल्स।

साउथ कोरिया की रिपब्लिक ऑफ कोरिया नेवी: TvR: 122.9 (147 यूनिट) है। यह एशिया की सबसे मॉडर्न नेवी में से एक है।

इंडोनेशियन नेवी: TvR: 137.3 (245 यूनिट) है। यह 245 तरह के युद्धपोत, ब्लू वॉटर ऑपरेशंस की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आर्किपेलागो देश होने से मजबूत रीजनल पोजीशन है।

रैंक देश नौसेना का नाम मुख्य विशेषता / ताकत
1 संयुक्त राज्य अमेरिका यूनाइटेड स्टेट्स नेवी 11 परमाणु संचालित एयरक्राफ्ट कैरियर और वैश्विक पहुंच।
2 चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी जहाजों की संख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा बेड़ा।
3 रूस रशियन नेवी दुनिया की सबसे घातक और शांत परमाणु पनडुब्बियां।
4 इंडोनेशिया इंडोनेशियाई नेवी बेड़े का तेजी से आधुनिकीकरण और बड़ी संख्या में युद्धपोत।
5 दक्षिण कोरिया रिपब्लिक ऑफ कोरिया नेवी अत्याधुनिक मिसाइल डिफेंस और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर।
6 जापान जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस दुनिया की सबसे बेहतरीन एंटी-सबमरीन वारफेयर क्षमता।
7 भारत भारतीय नौसेना 2 सक्रिय विमानवाहक पोत और हिंद महासागर में दबदबा।
8 फ्रांस फ्रेंच नेवी परमाणु शक्ति संपन्न और हिंद-प्रशांत में मजबूत पकड़।
9 ब्रिटेन ब्रिटिश रॉयल नेवी उन्नत तकनीक और 'क्वीन एलिजाबेथ' क्लास कैरियर।
10 तुर्की तुर्किश नेवी क्षेत्रीय शक्ति और स्वदेशी जंगी जहाजों का निर्माण।
रैंक देश नौसेना का नाम मुख्य विशेषता / ताकत
11 इटली इटैलियन नेवी भूमध्य सागर की सबसे आधुनिक और संतुलित नौसेना।
12 ताइवान रिपब्लिक ऑफ चाइना नेवी जबरदस्त तटीय रक्षा प्रणाली और फास्ट अटैक क्राफ्ट।
13 मिस्र इजिशियन नेवी अफ्रीका और मध्य-पूर्व की सबसे बड़ी नौसैनिक शक्ति।
14 उत्तर कोरिया कोरियन पीपुल्स आर्मी नेवल फोर्स दुनिया में सबसे ज्यादा (लेकिन पुरानी) पनडुब्बियों का बेड़ा।
15 अल्जीरिया अल्जीरियाई नेशनल नेवी आधुनिक रूसी मिसाइल फ्रिगेट्स और पनडुब्बियों से लैस।
16 बांग्लादेश बांग्लादेश नेवी बंगाल की खाड़ी में तेजी से उभरती हुई नौसैनिक ताकत।
17 स्पेन स्पेनिश नेवी एम्फीबियस ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स में माहिर।
18 जर्मनी जर्मन नेवी उच्च तकनीक वाले स्टील्थ फ्रिगेट्स और डीजल पनडुब्बियां।
19 ईरान इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान नेवी हॉरमुज़ जलडमरूमध्य में घातक ड्रोन और मिसाइल बोट।
20 ऑस्ट्रेलिया रॉयल ऑस्ट्रेलियन नेवी 'AUKUS' समझौते के तहत परमाणु पनडुब्बियों की ओर अग्रसर।

भारत की रैंक

भारतीय नेवी का TvR 100.5 है। इसके साथ यह सातवें स्थान पर है। इसके पास 100 यूनिट हैं। इनमें 2 एयरक्राफ्ट कैरियरों (INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य), 19 सबमरीन्स, 74 फ्लीट कोर वेसल्स, 5 एम्फीबियस असॉल्ट यूनिट शामिल हैं। वहीं, लिस्ट में पाकिस्तान 26वें स्थान पर है। यह रैंकिंग शिप काउंट से अधिक क्वालिटी और बैलेंस पर फोकस करती है। इंडोनेशिया की रैंकिंग चौंकाने वाली है, क्योंकि यह आर्किपेलागो देश है। यहां हजारों द्वीपों की सुरक्षा के लिए बड़ी फ्लीट जरूरी है। वर्ल्ड डायरेक्टरी ऑफ मॉर्डन वॉरशिप्स एंड सबमरीन के मुताबिक इंडोनेशिया मॉडर्नाइजेशन और लोकल शिपयार्ड्स पर जोर दे रहा।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस