बच्चों को पुरस्कार देते पीएम मोदी। फाइल फोटो। इमेज- सोशल मीडिया 
देश

20 बच्चों को आज मिलेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, जानें किन बच्चों को मिलता है ये अवॉर्ड

PM National Child Award Today: वीर बाल दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति 20 बच्चों को सम्मानित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री दिल्ली के भारत मंडपम में बच्चों को संबोधित करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी हैं।

रंजन कुमार

Prime Minister National Child Award: वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 20 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करेंगी। बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। कार्यक्रम दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे आयोजित होगा। दोपहर 12:30 बजे भारत मंडपम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम होगा। इसमें बाल पुरस्कार विजेता और देशभर से आए स्कूली बच्चे शामिल होंगे। पीएम बच्चों और युवाओं को संबोधित करेंगे।

वीर बाल दिवस गुरु गोविंद सिंह के 4 बेटों की शहादत के सम्मान में आयोजित होता है। गुरु गोविंद सिंह के तीन पत्नियों से चार बेटे थे। इनका नाम अजीत, जुझार, जोरावर और फतेह था। इन्हें साहिबजादे कहा जाता है। 26 दिसंबर 1705 को मुगल सेना ने चारों बेटों की हत्या कर दी थी। उनकी शहादत का सम्मान करने के लिए पीएम मोदी ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।

1996 में शुरुआत की गई थी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

केंद्र सरकार ने 1996 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार की शुरुआत की थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धि पाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के मकसद से राष्ट्रीय बाल पुरस्कार को शुरू किया गया था। 1996 से पुरस्कार पाने वाले ये बच्चे कर्तव्यपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेते हैं।

इन बच्चों को मिलता है ये अवॉर्ड

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए बच्चों का चयन करती है। ऐसे बच्चे जिनकी उम्र 5 साल से ज्यादा और 18 साल से कम है, जो भारत के नागरिक हैं और देश में रहते हैं। उन्हें ये पुरस्कार दिया जा सकता है। 2018 में बहादुरी के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को शामिल किया गया।

7 कैटेगरी में दिया जाता है अवॉर्ड

पहले यह पुरस्कार छह कैटेगरी में दिया जाता था। इनमें कला और संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शैक्षणिक, सामाजिक सेवा और खेल शामिल था। अब इसमें साइंस और टेक्नोलॉजी जोड़ा गया है।

क्या मिलता है?

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के हर विजेता को मेडल और सर्टिफिकेट दिया जाता है। इसके साथ पुरस्कार विजेताओं को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलता है।

2024 में 17 बच्चों को अवॉर्ड दिया गया था

2024 में 17 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां थे। बाल पुरस्कार सात कैटेगरी में दिए गए हैं। इसमें आर्ट एंड कल्चर, बहादुरी, इनोवेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, सोशल वर्क, स्पोर्ट्स एंड एनवॉयरमेंट शामिल हैं। खेल कैटेगरी से चर्चित नाम 3 साल के अनीश सरकार का है। जो फिडे रैंकिंग हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के शतरंज प्लेयर हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए