प्रतीकात्म तस्वीर-शराब (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

बिहार के बेगूसराय में जहरीली शराब से 2 लोगों की मौत, एक मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने मना किया

बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। सरकारी फाइलों में बिहार शराब मुक्त है। इसके बावजूद भी बेगूसराय जिले में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब पीने से बुधवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई...

Saurabh Pal

बेगुसरायः बिहार के मुख्यमंत्री ने राज्य में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। सरकारी फाइलों में बिहार शराब मुक्त है। इसके बावजूद भी बेगूसराय जिले में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब पीने से बुधवार सुबह दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गांव मेहदा शाहपुर की है। मृतक की पहचान हरेराम तांती (50) तथा चुनचुन प्रसाद सिंह (60) के रूप में की गई है।

जिला पुलिस ने तत्काल इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इनकी मौत जहरीली शराब पीने से हुई या किसी अन्य कारण से हुई है। जिला पुलिस ने एक बयान में दावा किया, ‘‘तांती के परिजनों ने बयान दिया कि सांस लेने में तकलीफ के चलते उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। चुनचुन प्रसाद सिंह की मौत के संबंध में की गई जांच में पाया गया कि ठंड लगने के कारण उसकी तबीयत खराब हो गयी थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बयान में कहा गया चुनचुन सिंह के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है, जबकि तांती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसमें कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर मौत के कारण का पता चल सकेगा। इस बीच, जिला पुलिस और निषेध उत्पाद एवं पंजीकरण विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के बारे में पता लगाने के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं।

ग्रामीणों के एक समूह ने नाम न उजागर करने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा कि दोनों शराब पानी के आदी थे और घटना से एक दिन पहले उन्होंने कथित तौर पर शराब का सेवन किया था। बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा अप्रैल 2016 में राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालांकि, शराब का अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान के बावजूद राज्य से शराब की तस्करी लगातार जारी है। इस साल अक्टूबर में सारण, सिवान और गोपालगज जिलों में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब का सेवन करने के बाद लगभग 37 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों की आंखों की रोशन चली गई थी।

तथाकथित पाकिस्तान-चीन सीमा संयुक्त आयोग की पहली बैठक, भारत ने किया खारिज; कहा- कोई कानूनी आधार नहीं

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, तालाब में डूबने से 6 छात्रों की मौत, CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

PM Modi Birthday Special: वडनगर से वाराणसी तक, एक क्लिक में 25 साल की पूरी कहानी

PM Modi Birthday: इन योजनाओं से बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी, जानिए आम आदमी को क्या मिला

AQIS Terror Module: आजमगढ़ के नबील के बाद अब कोयंबटूर से भी आतंकी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाई UP ATS