25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें सोर्स: AI
देश

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

Todays Top 10 Headline: आज देश-विदेश, बिजनेस, खेल और मनोरंजन में क्या कुछ बड़ा होने वाला है। इसकी जानकारी हम आपको नीचे दे रहे हैं।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • UAE के रास अल खैमाह में बस और ट्रक की टक्कर से 13 लोगों की मौत

  • पंजाब विधानसभा चुनाव में 6 साल बाद BJP और अकाली दल एक साथ आए

  • राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव आज होगा

  • 60 हजार प्राइमरी शिक्षकों को यूपी में प्रमोशन मिलेगा

Top 10 Breaking News Stories Today In India: आज 25 दिसंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें जानने के लिए नीचे आर्टिकल पढ़ें। बता दें कि आज राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव होना है। दूसरी तरफ, बांग्लादेश में हिंसा लगातार चरम पर है। अब 27 और 28 अक्टूबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान किया गया है और भी बड़ी खबरें एक नजर में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

UAE में भारतीय समेत 13 लोगों की मौत, 14 लोग घायल

UAE के रास अल खैमाह में बस और ट्रक की टक्कर से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। जानिए दुर्घटना की वजह और भारतीय दूतावास ने क्या कदम उठाए।

अदन पर हूतियों की बढ़ती नजर, शहर की सुरक्षा में जुटीं सरकारी सेनाएं

ईरान समर्थित हूतियों ने बड़ा दावा करते हुए यमन की राजधानी अदन से महज 60 किलोमीटर दूर होने का दावा किया है। यमन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका और पश्चिमी देशों से मदद की अपील की है।

पंजाब विधानसभा चुनाव: 6 साल बाद BJP और अकाली दल एक साथ आए

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में कल 24 नवंबर को नई दिल्ली में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल की बैठक हुई। जिस दौरान गठबंधन पर मुहर लगी है। ऐसे में 6 साल बाद पंजाब में फिर से बीजेपी और अकाली दल एक साथ लड़ेंगे। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये फैसला पंजाब के कल्याण के लिए सर्वोपरि है।

राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख का चुनाव

आज राजस्थान के 37 जिलों में जिला प्रमुख के चुनाव प्रस्तावित हैं। सियासी जोड़तोड़ को लेकर देर रात बैठक चली। ये चुनाव 4 दिनों तक चलेगा यानी 25 नवंबर को जिला प्रमुख के चुनाव होंगे, 26 नवंबर को उप जिला प्रमुख के चुनाव होंगे, 27 नवंबर को प्रधान के चुनाव संपन्न किए जाएंगे, वहीं 28 नवंबर को उप प्रधान के चुनाव होंगे।

60 हजार प्राइमरी शिक्षकों को यूपी में प्रमोशन

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 60 हजार प्राइमरी शिक्षकों को प्रमोशन मिलने जा रहा है। बता दें कि इससे पहले अंतिम बार प्रमोशन साल 2016 में किया गया था। अब जाकर करीब 60 हजार लोगों को प्रमोशन का लाभ मिलेगा।

देव दीपावली के अवसर पर काशी में हुआ ड्रोन शो

देव दीपावली के अवसर पर काशी में ड्रोन शो का आयोजन किया गया। गंगा घाटों पर दीपों की अविरल श्रृंखला ने प्राचीन संस्कृति को फिर से उजागर कर दिया।

एक बिहारी सब पर भारी, वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा रिकॉर्ड

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में 204 रन बनाकर इतिहास रचा है। बता दें कि एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मैच में यूएई के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बना दिए। इस दौरान उन्होंने 28 छक्के और 7 चौके भी लगाए।

दिल्ली के एक कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप

दिल्ली के प्रीत विहार स्थित कैफे में 22 वर्षीय युवती से गैंगरेप का आरोप लगा है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA पर बड़ा साइबर अटैक

अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के एक गैर-गोपनीय (अनक्लासिफाइड) कंप्यूटर सिस्टम में साइबर सेंधमारी की खबर सामने आई है, जिसका असर ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस (ODNI) पर भी पड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, अत्यधिक गोपनीय जानकारी प्रभावित नहीं हुई है और प्रभावित सिस्टम को बहाल कर दिया गया है।

बांग्लादेश में 27 और 28 नवंबर को फुल लॉकडाउन का ऐलान

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना फिर से वतन वापस आना चाहती हैं जिसे लेकर हिंसा चरम पर है। अब आवामी लीग ने 27 और 28 नवंबर को पूरे देश में फुल लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट