सिरमौर में गिरा दो मंजिला मकान Social Media
हिमाचल प्रदेश

मौत बनकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबे 4 लोग, VIDEO देख कांप जाएगी रूह

Sirmaur House Collapse: हिमाचल के सिरमौर में साफ मौसम के बीच दो मंजिला मकान अचानक ढह गया। हादसे में चार लोग मलबे में दबे, दो की मौत की सूचना है। CCTV वीडियो सामने आया है।

अर्पित शुक्ला

Sirmaur House Collapse Video: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसा उस वक्त हुआ जब मौसम बिल्कुल साफ था।

मकान के अचानक जमींदोज होने से उसके अंदर मौजूद चार लोग मलबे में दब गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ ही सेकेंड में पूरा मकान ढहता हुआ दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

मलबे में दबे चार लोगों का रेस्क्यू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की। काफी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला गया।

सभी घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

दो लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, मृतकों की संख्या को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।

मकान गिरने की वजह का पता नहीं चला

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मकान गिरने के समय मौसम साफ था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दो मंजिला मकान अचानक क्यों ढह गया।

पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मकान की निर्माण स्थिति, संरचना और अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान, 13 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा; ट्रैक्टर के साथ शामिल होने की अपील

जीवन में पहली बार ऐसा दृश्य देख रहा हूं...संसद में जारी गतिरोध पर किरेन रिजिजू ने जताई निराशा

Railway Promotion Rules: रेलवे कर्मचारियों को बड़ी राहत, दो साल की सेवा पूरा किए बिना भी प्रमोशन का रास्ता साफ

कर्नाटक में पोर्टफोलियो का सस्पेंस खत्म! CM डीके शिवकुमार ने किसे सौंपी कौन-सी कुर्सी, देखें पूरी लिस्ट