कुल्लू में बादल फटने के बाद आई बाढ़ (सोर्स- वीडियो) 
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में फटा बादल तो नदी में आ गया ऊफान, जारी किया गया अलर्ट, देखें- VIDEO

कुल्लू में बादल फटने के बाद आई बाढ़ का एक वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है।

अभिषेक सिंह

कुल्लू: देश में मानसून के प्रवेश के साथ ही देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने से इलाके के जीवा नाले में बाढ़ आ गई, जिसके चलते प्रशासन ने आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक इलाके में पार्वती नदी भी उफान पर है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

सामने आया बाढ़ का वीडियो

कुल्लू में बादल फटने के बाद आई बाढ़ का एक वीडियो भी सामने आया है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है। इतना ही नहीं लोगों से नदी-नालों के किनारे न जाने और प्रशासन की ओर से जारी चेतावनी पर ध्यान देने की अपील की गई है।

मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आपको बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश में भी मानसून का कहर देखने को मिल रहा है।

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट

इसके अलावा गुजरात में भी मानसून का भयंकर कहर देखने को मिल रहा है। यहां गुजरात के 26 जिले भारी बारिश से प्रभावित हैं। भारी बारिश के चलते गुजरात के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से राज्य में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई रिहायशी इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। वहीं, हर दिन जलभराव के कारण कई घटनाएं भी हो रही हैं। इसके चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम लगातार सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए है।

मानसून दिखा रहा रौद्र रूप

इसके अलावा राजस्थान में भी मानसून का कहर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन