व्हाइट नॉइज (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

अच्छी नींद और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है व्हाइट नॉइज, जानिए कितने डेसिबल की नॉइज होती है बेहतर

What Is White Noise: क्या आपने कभी व्हाइट नॉइज के बारे में सुना है। जब हम सोते है तो आसपास के वातावरण में कमरे में एक मंद आवाज सी आती रहती है जो आसपास के शोर को दूर करते हुए आपकी नींद के लिए बेहतर है।

दीपिका पाल

Benefits of White Noise: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में अक्सर तापमान के ठंडे होने से हर कोई भरपूर नींद से ज्यादा नींद ले लेते है। ऐसे में नींद को बेहतर बनाने के लिए कई चीजें मदद करती है। क्या आपने कभी व्हाइट नॉइज के बारे में सुना है। जब हम सोते है तो आसपास के वातावरण में कमरे में एक मंद आवाज सी आती रहती है जो आसपास के शोर को दूर करते हुए आपकी नींद के लिए बेहतर होती है।

दरअसल यहां व्हाइट नॉइस वह है जिसमें पंखे या रेडियो की हल्की "श्श्श" जैसी आवाज आती है। यह नींद को बढ़ाने में मदद करती है और सोते समय मानसिक राहत देने का काम करती है।

मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है व्हाइट नॉइज

यहां पर आप जान गए कि, नींद को बेहतर बनाने के लिए व्हाइट नॉइज कितनी फायदेमंद होती है वहीं पर यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाकर तनाव, अवसाद जैसे कारणों के स्तर को कम करती है। इसे लेकर रिसर्च में भी यही बात कही गई है कि, बहुत कम स्तर की आवाजें हमारे ध्यान और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करती हैं। इसके अलावा, रिसर्च में कहते है कि, लगभग 45 डेसिबल की हल्की व्हाइट नॉइज खासकर युवाओं की मानसिक क्षमताओं को बढ़ाती है।

जिससे उनका ध्यान और एकाग्रता बढ़ती है और याददाश्त भी बेहतर होती है। व्हाइट नॉइज की मदद से फ्लैट, अस्पताल या ऐसी जगहों पर जहां ज्यादा शोर आता हो, वहां रहने वाले लगभग 38 प्रतिशत लोगों को जल्दी नींद आती है।

नवजात और छोटे बच्चों के लिए बेस्ट है व्हाइट नॉइज

यहां पर व्हाइट नॉइज को नवजात और छोटे बच्चों की सेहत के लिए मददगार माना गया है। व्हाइट नॉइज की वजह से बच्चे शांत रहकर अच्छी नींद ले पाते है। रात में बार-बार नींद टूटती नहीं है। साथ ही व्हाइट नॉइज ऑटिज्म या ADHD से जुड़े बच्चों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है। इसकी वजह से नींद बेहतर होती है तो वहीं पर आप आसानी से ध्यान केंद्रित कर पाते है। जो व्यक्ति स्किजोफ्रेनिया और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से जूझ रहे है उनके लिए व्हाइट नॉइज काम की होती है। यह दिमाग पर आने वाले अतिरिक्त दबाव को कम करने में मदद करती है।

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात

चमोली टनल हादसा: मौके पर पहुंचे CM धामी, मुआवजे का किया ऐलान, 3 लोगों को बचाने युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी