आयुर्वेदिक नुस्खे (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दी-जुकाम से लेकर कई बीमारियों पर असरदार है ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे, जानिए इनके बारे में

Ayurvedic Herbs for Health: आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है, ताकि हम स्वस्थ और सक्रिय रह सकें।

दीपिका पाल

Benefits of Ayurvedic Herbs: भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। यहां पर अनियमित जीवनशैली और खानपान सही नहीं होने की वजह से सामान्य खांसी, जुकाम से लेकर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी है, ताकि हम स्वस्थ और सक्रिय रह सकें।

आप घर में भी इन आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन कर सकते है चलिए जानते है इसके बारे में।

1- अदरक-

चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक को मिलाया जाता है। अदरक में वह पोषक तत्व पाए जाते है जो शरीर को कई संक्रमक बीमारी से लड़ने में मदद करते है और इनका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप रोजाना सुबह खाली पेट अदरक के छोटे टुकड़े चबाएं या फिर इसका रस निकालकर उसमें नींबू मिलाकर पी सकते हैं। अदरक को आप अपने भोजन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे खाने का स्वाद बढ़ेगा ही, साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

2-हल्दी -

आप आयुर्वेदिक औषधियों में से एक हल्दी को शामिल कर सकते है। यहां पर कई बीमारियों और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में हल्दी के फायदे होते है। हल्दी में एक सक्रिय पदार्थ होता है जो शरीर के अंदर सूजन को कम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यहां पर हल्दी का सेवन वैसे तो खाने के मसाले के रूप में करते है लेकिन गर्म दूध में हल्दी मिलाकर रोज पीने से न सिर्फ इम्यूनिटी मजबूत होती है, बल्कि यह हमारे शरीर को अंदर से साफ भी करता है।

3-गिलोय-

आप अपनी डाइट को बढ़ाकर आयुर्वेदिक औषधियों में से एक गिलोय का सेवन कर सकते है। यहां पर गिलोय में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं। आप गिलोय की बेल को सीधे चबा सकते हैं या इसके पत्तों का रस निकालकर सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गिलोय के पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीने से भी लाभ होता है। यह न केवल आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है बल्कि शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।

4- तुलसी-

आप अपनी डाइट में आयुर्वेदिक हर्ब में से एक तुलसी को शामिल कर सकते है। बताया जाता है कि, तुलसी में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ते हैं। रोजाना सुबह तुलसी की ताजी पत्तियां चबाना या तुलसी के रस में थोड़ा शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। तुलसी की पत्तियों को हर समय बनाकर खाना आसान नहीं होता है इसके लिए तुलसी का पाउडर भी बनाया जा सकता है, जिसे आप दवा की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

5-त्रिफला

आप आयुर्वेदिक हर्ब के रूप में त्रिफला चूर्ण को शामिल कर सकते है। बताया जाता है कि,,जो तीन प्रकार के सूखे फलों का मिश्रण होता है, भी हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और इम्यूनिटी को दुरुस्त करता है। इसका सेवन करने के लिए आप रातभर एक गिलास पानी में त्रिफला पाउडर भिगोकर सुबह खाली पेट पीना चाहिए। अगर आप चाहें तो इसे दूध में भी मिला सकते हैं, जिससे यह और भी असरदार हो जाता है।

आईएएनएस के अनुसार

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक