बालम खीरा खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

पथरी की तोड़ ही नहीं, हेल्थ के इन मामलों के लिए भी बेहतरीन है बालम खीरा खाया है कभी आपने ये वाला खीरा?

बालम खीरा का नाम आपने कम सुना होगा, लेकिन किडनी स्टोन समेत कई बीमारियों में ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। हालांकि इसका यूज संभलकर और डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना होगा ।

सीमा कुमारी

जैसा कि आप जानते हैं कि खीरा गर्मियों का देसी सुपरफूड है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एक ऐसा खीरा भी है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। और सेवन तो ज्यादातर लोगों ने शायद नहीं किया हो। मगर, आपको बता दें कि यह गंभीर बीमारियों का देसी इलाज है। आइए यहां जानें इसके बारे में।

कई पोषक तत्वों का पावर हाउस बालम खीरा

आपको बता दें, बालम खीरा कई पोषक तत्वों का पावर हाउस है। बालम खीरे का फल, छाल और तना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होते है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बालम खीरा खाने के फायदे-

इम्यूनिटी मजबूत करता है

बालम खीरा खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में यह काफी मददगार साबित होता है। इसका फल सुखाकर चूर्ण तैयार किया जा सकता है, जिसका नियमित सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों में राहत मिल सकती है।

पथरी से निजात दिलाता है

बालम खीरा पथरी की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद होता है। इसका चूर्ण शरीर में मौजूद पथरी को धीरे-धीरे काटकर बाहर निकालने में मदद करता है। किडनी स्टोन के मरीज के लिए बालम खीरे का काढ़ा रामबाण माना जाता है।

पाचन क्रिया को रखता है दुरुस्त

अगर आपको गैस, अपच या कब्ज की परेशानी रहती है तो बालम खीरे का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। यह पाचन क्रिया को ठीक करता है और पेट हल्का बनाए रखता है।

बुखार और सूजन में असरदार

इस देसी खीरे की छाल को पीसकर खाने से वायरल बुखार, बदन दर्द और सूजन में आराम मिलता है। यह शरीर को ठंडक भी देता है।

त्वचा को बनाए साफ और हेल्दी

बालम खीरा खून को साफ करता है जिससे मुंहासे, रैशेज़ और दाग-धब्बों की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

 पीलिया में फायदेमंद होता

बालम खीरे के रस को सुबह खाली पेट पीने से पीलिया जैसी बीमारियों में राहत मिलती है, क्योंकि इसमें क्लोरोक्वीन जैसा तत्व होता है जो पीलिया के उपचार में उपयोगी साबित हो सकता है।

बालम खीरे के इस्तेमाल की अगर हम बात करें, तो इसे सुखाकर चूर्ण या फिर ड्रिंक के रूप में उपयोग करना अधिक सुरक्षित और प्रभावशाली होता है।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश