कार में गैंगरेप करते युवक। इमेज प्रतीकात्मक, एआई 
हरियाणा

फरीदाबाद में लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में महिला से दुष्कर्म, लहूलुहान कर सड़क पर फेंका

Faridabad Gangrape: फरीदाबाद में निर्भया कांड जैसी घटना सामने आई है। यहां दो दरिंदों ने महिला के साथ कार सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे चलती कार से फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रंजन कुमार

Faridabad Woman Raped: हरियाणा के फरीदाबाद में 28 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। महिला घर में मां से विवाद के बाद बाहर निकल गई थी। देर रात दो युवकों ने उसे ड्रॉप करने की बात कहकर कार में बैठा लिया। उसे छोड़ने के बजाए दोनों ने उसे अपनी हैवानियत का शिकार बनाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

आरोपी महिला को उसके बताए रास्ते पर ले जाने के बजाय दो घंटे तक फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर कार घुमाते रहे। इस दौरान दोनों ने चलती कार में उसके साथ दरिंदगी की। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह आरोपियों के चंगुल से निकल नहीं सकी। हैवानियत की हद तब पार हो गई, जब रात तीन बजे आरोपियों ने एसजीएम नगर के राजा चौक के पास मुल्ला होटल के नजदीक महिला को चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गए। महिला को चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं।

मां से विवाद के बाद गई थी सहेली के घर

पीड़िता फरीदाबाद की ही रहने वाली है। उसकी बहन के अनुसार सोमवार शाम साढ़े आठ बजे महिला का फोन आया था। उसने बताया था कि मां से विवाद के बाद वह सहेली के घर जा रही और दो-तीन घंटे में लौट आएगी। रात 12 बजे वह दो नंबर चौक से कल्याणपुरी तीन नंबर चौक जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी दो युवकों की कार वहां रुकी। दोनों ने उसे कार में बिठा लिया और हैवानियत करने के बाद सड़क पर फेंक दिया।

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

पीड़िता ने घटना बाद हिम्मत जुटाकर अपनी बहन को फोन किया। बदहवास हालत में सड़क पर पड़ी महिला को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज हुआ। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर करने की सलाह दी। हालांकि, बाद में उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपियों की तलाश में पुलिस

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज