हत्या के बाद मौके पर इकट्ठा हुई भीड़, फोटो: सोशल मीडिया 
हरियाणा

20 रुपये के लिए मां का मर्डर: हरियाणा में नशेड़ी बेटे ने की ऐसी करतूत

हरियाणा के नूंह में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। एक नशेड़ी बेटे ने 20 रुपए के लिए मां की हत्‍या कर दी फिर चादर ओढ़कर सो गया। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रतीक पाण्डेय

Nuh Murder: हरियाणा के नूंह जिले के जयसिंहपुर गांव में नशेड़ी बेटे ने मात्र 20 रुपए न देने पर अपनी मां की कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह भेज दिया। घटना शनिवार की देर रात करीब 1 बजे के बाद की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस ने वारदात में प्रयोग होने वाली कुल्हाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना देर रात गांव जयसिंहपुर से ढेंकली के रास्ते पर तालाब के पास हुई। आरोपी जमशेद ने बुजुर्ग मां रजिया की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि उन्होंने उसे 20 रुपए देने से मना कर दिया था। रजिया को पता था कि जमशेद नशे का आदी है, इसलिए उन्होंने उसे टालने के लिए सुबह रुपए देने की बात कहकर सोने चली गई।

चोरी पकड़ी गई तो मार डाला

पैसे देने के लिए मना करने के बाद जमशेद ने रात के करीब बारह बजे रुपए चुराने की कोशिश की। रजिया ने जागने पर इसका विरोध किया। इसके बाद गुस्साए जमशेद ने उन पर ईंट से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से मां के सिर पर वार कर दिया जिससे वह खून से लथपथ हो गईं और मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद चैन से सो गया जमशेद

मां की हत्या के बाद भी नशेड़ी बेटा चादर ओढ़कर सो गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जयसिंहपुर पुलिस चौकी और नूंह सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जमशेद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी हालांकि अभी तक पुलिस का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

असम का रहने वाला है परिवार

आस-पास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, जमशेद अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है और अविवाहित है, जबकि उसके दो भाई विवाहित हैं। मूल रूप से असम का रहने वाला यह परिवार कई सालों से जयसिंहपुर में रह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जमशेद लंबे समय से नशे की लत में डूबा हुआ था।

आईएएनएस इनपुट के साथ

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज