फायरिंग (सोर्स सोशल मीडिया)  
हरियाणा

पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी

Panchkula Shooting Incident: हरियाणा के पंचकुला में स्थित पॉश सेक्टर 5 में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई बुड़ेगा क्लब के संचालक रतन लुबानपर दो अज्ञात हमलवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

वंदना शर्मा

Panchkula Shooting Ratan Lubana Firing: हरियाणा के पंचकुला में स्थित पॉश सेक्टर 5 में बुधवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई बुड़ेगा क्लब के संचालक रतन लुबानपर दो अज्ञात हमलवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलें में रतन लुबाना को दो गोलियां लगी थी जिसके बाद रतन को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद गैंगस्टेर रोहित गोदारा का नाम से आए एक ऑडियो संदेश ने मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना स्विस लॉज के बाहर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साइकिल पर सवार हमलवारों ने रतन लुबाना को निशान बनाते हुए करीब 8-9 फायरिंग की। इस सब के चलते एक गोली रतन को पेट में लगी जो आर-पार हो गई जाबी दूसरी गोली उनको कंधे में लगी थी। गोलीबारी के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

रतन को किया चंडीगढ़ पीजीआई रेफर

रतन को तुरंत सेक्टर-6 के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। बाद में उनके परिजन उनको मोहाली स्थित फोर्टिस में ले गाए। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति अब फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना कि सूचना मिलते डीएसपी विक्रम नेहरा और सेक्टर 5 के थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  पुलिस ने घटना स्थल का निरक्षण कर साक्ष्य जुटायें और साथ ही सीसीटीवी कैमरोंकि फ़ोटोज़ को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गैंगस्टेर रोहित गोदारा का ऑडियो संदेश

फायरिंग के बाद ये मामला तब और भी गंभीर हो गया जब रतन लुबान के फोन पर गैंगस्टेर रोहित गोदारा का ऑडियो संदेश एक संवेदनशील कॉल भी आया था। सूत्रों के मुताबिक उस ऑडियो में कहा गया कि अपने दुश्मनों को अगर तुम 3-4 करोड़ दोगे तो अंजाम यही होगा। ऑडियो संदेश के साथ रतन लुबान से भी बात कराने की भी बात कही गई।

ऑडियो संदेश  की तकनीकी

सूत्रों का दावा है कि कथित ऑडियो में हमले कि जिम्मेदारी लेने के भी संकेत दिए गए है। हालांकि अभी तक पुलिस ने ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना का कि कॉल और ऑडियो संदेश  की तकनीकी जांच कराई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले रतन लुबाना को गैंगस्टेर डोनी बल की ओर से धमकियां मिलने कि चर्चाएं भी सामने आई है। ऐसे में जांच एजेंसियां गैंगवार, पुरानी रंजिश और रंगदारी के सब तरह के मामलों को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

पुलिस की नियमित नाकाबंदी और गश्त

गौरतलब है कि सेक्टर-5 पंचकुला का सबसे हाई-प्रोफाइल इलाका माना जाता है। यह कई क्लब, रेस्तरां और व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। नाइटलाइट गतिविधियों के चलते पुलिस की नियमित नाकाबंदी और गश्त भी रहती है। इसके बावजूद शहर के बीचोंबीच हुई। इस फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपी कि गिरफ़्तारी और पहचान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर मामले का खुलासा करेंगे।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र