हरियाणा में फिर चला मोदी मैजिक! निकाय चुनावों में BJP की ऐतिहासिक जीत, प्रधानमंत्री ने जनता का जताया आभार

Haryana Civic Polls: पंचकुला में भी भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। यहां नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा के श्यामलाल बंसल और कांग्रेकी सुधा भारद्वाज में लड़ाई थी।
bjp win in haryana civic polls
हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी का दबदबा, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Dominates Haryana Civic Polls:  पश्चिम बंगाल और असम में शानदार जीत के बाद हरियाणा से भी बीजेपी के लिए खुशखबरी आई है। दरअसल, नगर निकाय चुनावों में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सोनीपत और अंबाला नगर निगमों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही कई अन्य निकाय चुनावों में भी पार्टी की सफलता मिली है। लोकल चुनावों में मिली इस जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के जीत पर राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

चुनावी नीतजों के बात करें तो अंबाला नगर निगम मेयर पद पर बीजेपी प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलविंदर कौर को 21,358 वोटों से करारी शिकस्त दी। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार सोनिया रानी तीसरे नंबर पर रहीं। सोनीपत में बीजेपी के राजीव जैन और कांग्रेस के कमल दीवान के बीच सीधा मुकाबला था। इस मुकाबले में बीजेपी ने 23,247 वोटों से कांग्रेस को हराया। यहां इनेलो प्रत्याशी आनंद कुमार तीसरे पायदान पर रहे।

पंचकुला में दिखा बीजेपी का दबदबा

पंचकुला में भी भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। यहां नगर निगम मेयर पद के लिए भाजपा के श्यामलाल बंसल और कांग्रेकी सुधा भारद्वाज में लड़ाई थी। वहीं, आम आदमी पार्टी के राजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अब पंचकुला, सोनीपत और अंबाला के नगर निगमों में भाजपा का मेयर होगा। अन्य निकायों में भी बीजेपी का दबदबा देखने को मिला। रेवाड़ी नगर परिषद में बीजेपी की विनीता पिप्पल ने कांग्रेस की नेहरिका को 21,445 वोटों से हराया। वहीं, धारूहेड़ा नगर समिति में बीजेपी के सत्यानारायण उर्फ अजय जांगड़ा ने निर्दलीय बाबूलाल को 6,236 वोटों से हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

सांपला नगर समिति में भाजपा की प्रवीण ने निर्दलीय प्रत्याशी अंकित को 687 वोटों से पटखनी दी। गौरतलब है कि सांपला के चुनावी मैदान में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं था। हालांकि, उकलाना में निर्दलीय प्रत्याशी रीमा सोनी ने बीजेपी की निकिता गोयल को 2,806 वोटों से हराने में सफल रहीं।

वार्ड चुनावों में बेहतर प्रदर्शन

वार्ड चुनावों में भी बीजेपी का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। अंबाला नगर परिषद की 20 वार्डों में पार्टी ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस केवल तीन सीटें और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को सफलता मिली। सोनीपत में बीजेपी ने 17 वार्डों पर जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस सिर्फ पांच सीटों पर जीतने में सफल हुई। कुछ वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवार निर्दलीयों से भी पीछे रहे। पंचकूला में मतगणना जारी है और अब तक भाजपा 10 वार्ड जीत चुकी है।

PM मोदी ने जनता का जताया अभार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि हरियाणा के नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार विजय के लिए राज्य के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार! इस जीत से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि जनता-जनार्दन का भाजपा-एनडीए सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन की नीतियों पर अटूट विश्वास है। यह विजय राज्य की डबल इंजन सरकार पर हरियाणा के लोगों के भरोसे का भी प्रतीक है। इस अवसर पर पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने भाजपा की इस जीत में अहम भूमिका निभाई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com