पंचकूला मामला सोर्स-सोशल मीडिया
हरियाणा

पंचकूला स्कूल हिंसा: 6 साल की बच्ची को पीटने वाले लड़के को PUBG खेलने की थी लत! चाचा का बड़ा दावा

पंचकूला के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर दिया था। इस मामले को लेकर पीढ़िता के चाचा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लड़के को PUBG खेलने की लत है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • पंचकूला मामले में बच्ची के चाचा का बड़ा दावा

  • बोले लड़के को PUBG खेलने की लत

  • CCTV में कैद हुई थी दिल दहला देने वाली वारदात

बीते दिनों पंचकूला स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में तीसरी कक्षा के एक छात्र ने छह साल की मासूम केजी छात्रा पर बर्बरता से हमला कर दिया था। इस मामले को लेकर पीड़िता के चाचा ने बड़ा दावा किया है। इस घटना को लेकर पीढिता के चाचा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा बेरहमी से मारपीट करने वाले 8 साल के लड़के को PUBG जैसे हिंसक गेम खेलने की आदत है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी लड़का खाली क्लासरूम में बच्ची को मुक्कों और लातों से पीटता नजर आ रहा। इतना ही नहीं, वह ईंट से बच्ची के सिर पर भी वार करता, जिससे उसका सिर फट जाता है।

आरोपी छात्र ने बच्ची को पहली मंजिल पर बहाने से बुलाया था। इसके सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को बार-बार लात-घूंसे बरसाता, सिर बेंचों पर पटकता और ईंट व गमले से बार-बार वार करता दिख रहा है।

शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

पंचकूला में इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो JBT शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया है। इन शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के तौर पर हुई है। दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंशन के आदेश जारी किए हैं।

आयोग ने लिया संज्ञान

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) ने पंचकूला के एक स्कूल परिसर में तीसरी कक्षा के एक छात्र द्वारा किंडरगार्टन की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वे शिक्षा विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में एक विस्तृत और बिंदुवार तथ्यात्मक रिपोर्ट आयोग को सौंपें।

परिवार ने शेयर किया वीडियो

PGI में बच्ची का इलाज चल रहा है। परिवार ने बच्ची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और जनता से उसके जल्दी ठीक होने की दुआ करने की अपील की है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्ची को कितनी गंभीर चोटें आई है।

पंचकूला की DCP अदिति सिंह ने दी जानकारी

पंचकूला की DCP अदिति सिंह ने बताया, 28 अक्टूबर को पंचकूला के सेक्टर 20 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई, जिसमें 8 साल के एक छात्र ने क्लासरूम के अंदर 6 साल की एक छात्रा के साथ मारपीट की। फिलहाल, छात्रा का PGI चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।

उसके माता-पिता उसके साथ हैं और वह सुरक्षित है। इस मामले में शामिल 8 साल के नाबालिग छात्र का, 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' के प्रावधानों के अनुसार विशेषज्ञों द्वारा साइकोलॉजिकल इवैल्यूएशन किया जा रहा है, और आगे की कार्रवाई उसी के आधार पर की जाएगी।

स्कूल प्रशासन पर FIR दर्ज

पुलिस जांच के दौरान, प्रथम दृष्टया स्कूल प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई है। इसे देखते हुए, हमने 'जुवेनाइल जस्टिस एक्ट' और 'BNS' (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं के तहत उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। इस मामले की जांच पूरी निष्पक्षता और गंभीरता से की जाएगी। इस घटना के बाद, हमने फैसला किया है कि पंचकूला के स्कूलों के लिए एक विस्तृत SOP जारी की जाएगी, जिसका पालन करना यहां के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य होगा।

बेहोश होने पर भी नहीं रोका हमला

बच्ची के बेहोश होने के बाद भी हमला जारी रहा। वह बच्ची को बालों से पकड़कर कक्षा में घसीटता रहा। घटना के बाद बच्ची को नाजुक अवस्था में पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे में बनी हुई थी। स्वजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल के कमरे में सीसीटीवी स्क्रीन होने के बावजूद किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया जब परिजन ढूंढते हुए स्कूल पहुंचे, तब आरोपी छात्र ही उन्हें उस जगह ले गया।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे