चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय शेष बचा हुआ है और राजनीति अपने स्तर पर पूरी तरह गर्म है। एक तरफ जहां बीजेपी के द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते ही बीजेपी नेताओं की बगावत शुरू हो गई है तो दूसरी ओर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की गठबंधन को लेकर अटकलों के बीच कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची में देरी को लेकर कई सारे सवाल खड़े हो रहे है।
ऐसे समझिए कि कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। इसका बड़ा कारण ये भी हो सकता है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी हरियाणा में साथ चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है, लेकिन इसका एक अलग तर्क ये भी है हरियाणा में कांग्रेस थोड़ी कंफ्यूजन में दिख रही है। इसी कारण उम्मीदवारों की सूची में देरी होने से कांग्रेस नेताओं के बीच ऊहापोह बढ़ चुकी है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सूची में इंतजार से कांग्रेस नेताओं में हलचल बढ़ गई है। चिंता का विषय ये है कि बीजेपी के द्वारा सूची जारी करने के बाद मची खलबली के बाद कांग्रेस भी इसको लेकर अपनी सतर्कता बरत रही है। हां ये भी एक सोचने योग्य बात है कि जिस प्रकार से कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को लेकर सवाल खड़े हो रहे है इसका चुनावी परिणाम पर अच्छा खासा असर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:-‘चुनाव के बाद झारखंड से हमेशा के लिए बाहर हो जायेगी भाजपा’ सीएम हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस की सूची को लेकर उठ रहे सवाल के बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने जवाब देते हुए कहा कि प्रक्रिया चल रही है और पार्टी का सिस्टम एक-एक कदम पर काम करता है। 2 घंटे पहले मैंने जो कहा था, उसमें बहुत बदलाव नहीं हुआ है। हमें पूरा भरोसा है कि पार्टी नामों की समीक्षा के बाद सबसे मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। सभी सांसदों ने भी अपने सुझाव कमेटी के सामने रखे हैं।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर उठ रहे सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व लेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल करने के लिए कांग्रेस सब-कमेटी की बैठक आज यानी गुरुवार (5 सितंबर) को खत्म हो गई, लेकिन इसका कोई हल नहीं मिला इसी बात पर आगे की चर्चा को लेकर कल यानी शुक्रवार (6 सितंबर) को फिर से बैठक होगी। इसी आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि फिलहाल कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार बढ़ गया है। वहीं, आप के साथ गठबंधन के खिलाफ आवाज उठने लगी है।
ये भी पढ़ें:-कोबरा कांड में नहीं थम रही एल्विश यादव की मुश्किलें, 8 घंटे के सवाल-जवाब के बाद खत्म हुई ईडी की पूछताछ
कांग्रेस की विशेष समिति ने गुरुवार (5 सितंबर) को हरियाणा कांग्रेस के सांसदों और भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। बता दें कि पहले यहां 1 अक्टूबर को चुनाव होने थे, लेकिन 31 अगस्त को चुनाव आयोग ने शेड्यूल बदल दिया।