Kala Jatheri Custody Parole: कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को द्वारका कोर्ट से 7 घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बाद उसके गांव हरियाणा के सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव ले जाया गया। यहां जुड़वा बच्चे के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होना है। कोर्ट के आदेश के अनुसार 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पुलिस कस्टडी में अपने घर जाएगा। बता दें कि IVF के जरिए जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद नामकरण कार्यक्रम रखा गया है। उसके घर पहुंचते ही ढोल नगाड़े बजने लगे।
कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस को कस्टडी पैरोल के लिए जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया है। वह दिल्ली की सेंट्रल जेल में बंद है। सुरक्षा को देखते हुए घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। काला जठेड़ी पर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में 30 से ज्यादा केस दर्ज है। इनमें फिरौती, मर्डर, रंगदारी, हत्या का प्रयास जैसे केस शामिल हैं। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से अरेस्ट किया गया था।
कुख्यात संदीप उर्फ काला जठेड़ी ने लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी से मार्च 2024 में शादी की थी। शादी के लिए उसे कस्टडी पैरोल मिली थी। शादी के बाद अनुराधा ने IVF टेक्नोलॉजी की मदद से जुड़वा बेटियों को जन्म दिया है। बेटियों के जन्म के समय भी काला जठेड़ी पैरोल पर बाहर आया था। अब बेटियों के जन्म के 80 दिन बाद काला जठेड़ी हवन-यज्ञ, नामकरण और बाकी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचा है। समारोह के समापन के बाद दिल्ली पुलिस भारी सुरक्षा तैनाती के बीच वापस ले जाया जाएगा।
मार्च 2024 में गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेरी को उसके विवाह के लिए पैरोल पर बाहर लाया गया था। 'हिस्ट्रीशीटर' अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' से शादी कर ली। तिहाड़ जेल में बंद संदीप को दिल्ली की एक अदालत द्वारा शादी के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। तो वहीं जुलाई 2024 में जठेरी को मां का अंतिम संस्कार करने के लिए सोनीपत लाई गई थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने कस्टडी पैरोल दी थी।